फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Colddrink will be sold at the station

स्टेशन पर मिलेगी कोल्ड ड्रिंक, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने आदेश किए जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Colddrink will be sold at the station
मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर अब कोल्डड्रिंक मिलेगी। वाणिज्य विभाग की तरफ से लिखित आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में स्टेशन निदेशक अंबाला, सभी स्टेशन अधीक्षकों सहित सीएमआई को जानकारी भेजी गई है। आदेश मिलते ही स्टाल संचालकों ने भी व्यवस्थाएं बनानी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला ने स्टाल पर कोल्डड्रिंक न मिलने की समस्या को सात अप्रैल और फिर 16 अप्रैल को प्रमुखता से प्रकाशित कर किया था। इस खबर के बाद हरकत में आए रेलवे अधिकारियों ने हेडक्वार्टर से बातचीत कर समस्या का समाधान निकाला। इसी कड़ी में अब मंडल के वाणिज्य विभाग ने यात्रियों को गर्मी के मौसम में ठंडक पहुंचाने का काम किया है। पिछले लगभग एक सप्ताह से बंद कोल्डड्रिंक के सेल स्टेशन पर अब दोबारा शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

दरअसल, अप्रैल माह में वाणिज्य विभाग ने 13 खाद्य पदार्थों को शॉर्ट लिस्ट किया था और सभी स्टाल संचालकों को निर्धारित उत्पाद बेचने के लिए बाकायदा सूची भी जारी की थी। इस लिस्ट से गर्मी के मौसम में यात्रियों को राहत पहुंचाने वाली कोल्डड्रिंक नदारद थी। आदेश आते ही आनन-फानन में सभी स्टाल से कोल्डड्रिंक को हटा दिया गया, लेकिन इस दौरान आईआरसीटीसी कैटिरंग यूनिट यानी भोजनालय में धड़ल्ले से कोल्डड्रिंक बेची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि छावनी स्टेशन पर यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है। खानपान और साफ-सफाई की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, कोविड नियमों की पालना को लेकर भी कर्मचारी लगातार चौकसी बरतते हुए मुस्तैदी से ड्यूटी कर रहे हैं। स्टेशन पर पहले से ज्यादा सख्ती कर दी गई है। थर्मल स्क्रीनिंग सहित कंफर्म टिकट यात्रियों को ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश की इजाजत दी जा रही हैं।
सिर्फ मिलेगी रेल नीर
कोल्डड्रिंक के आदेशों के साथ ही वाणिज्य विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि पीडीडब्ल्यू यानी पैक्ड ड्रिंकिंग वाटर के तौर पर रेल नीर ही स्टेशन पर बेचा जाएगा। आदेशों के तहत अंबाला छावनी, अंबाला शहर, सरहिंद और बठिंडा रेलवे स्टेशन पर सिर्फ रेल नीर की बिक्री की जाएगी। किसी दूसरे ब्रांड को बेचने पर जुर्माने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।

स्टाल पर उपलब्ध कोल्डड्रिंक
संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्टेशन पर कोल्डड्रिंक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। बाकायदा लिखित आदेश भी जारी किए गए हैं। अब सभी स्टाल पर यात्रियों को कोल्डड्रिंक की सुविधा मिलेगी।
-हरि मोहन, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed