{"_id":"618ebdf3c5e59068eb123165","slug":"beautification-project-will-change-the-face-of-sadar-bazar-ambala-news-knl893988158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदरीकरण प्रोजेक्ट से बदल जाएगी सदर बाजार की सूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंदरीकरण प्रोजेक्ट से बदल जाएगी सदर बाजार की सूरत
विज्ञापन
सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट पूरा होने पर ऐसा दिखेगा बाजार
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सदर बाजार के सुंदरीकरण प्रोजेक्ट से बाजार की सूरत पूरी तरह से बदल जाएगी। गृह मंत्री विज शुक्रवार को शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर सुंदरीकरण प्रोजेक्ट को लेकर अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान अधिकारियों ने प्रोजेक्ट से जुड़ी वीडियो विज को दिखाई। गृह मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान वाहन चालकों व दुकानदारों को परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। गौरतलब है कि नगर परिषद की देखरेख में निर्माण एजेंसी द्वारा सुंदरीकरण प्रोजेक्ट का काम शुरू कर दिया गया है।
गृह मंत्री विज ने कहा कि सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के तहत लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत से निकलसन व डीसी रोड को नया रूप दिया जा रहा है। उन्होंने नगर परिषद अधिकारियों को निर्माण कार्य का नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा, ताकि तेजी से कार्य पूरा किया जा सके। उन्होंने बताया कि समूचे सदर क्षेत्र में 144 नालों को अंडर ग्राउंड भी किया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में इस इलाके का स्वरूप ही अलग होगा। बैठक में एडीसी व नगर परिषद के प्रशासक सचिन गुप्ता, चीफ इंजीनियर महिपाल, एमई प्रीतपाल सिंह, भाजपा सदर मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिंपल, ग्रामीण मंडल प्रधान किरणपाल चौहान, शैलेंद्र खन्ना शैली आदि मौजूद रहे।
पहले से चौड़ा होगी रोड, वाहनों के पार्किंग की भी सुविधा होगी
नगर परिषद के एमई प्रीतपाल सिंह ने बताया कि निकलसन रोड पर गीता गोपाल चौक से क्रॉस रोड नंबर 2 तक का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि सुंदरीकरण प्रोजेक्ट के तहत रोड को पहले से ज्यादा चौड़ा किया जाएगा। रोड पर अलग-अलग वाहनों के लिए अलग से कॉरिडोर होंगे। लोगों के वॉकिंग करने, दोपहिया वाहन पार्किंग, बैठक की सुविधा व अन्य व्यवस्थाएं रोड पर की जाएंगी।
विज्ञापन
जिन स्थानों पर काम पूरा, वहां सफाई के निर्देश दिए
गृह मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्राम वॉटर ड्रेनेज प्रोजेक्ट के तहत जिन स्थानों पर काम पूरा हो चुका है, वहां सफाई की व्यवस्था की जाए। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि क्रॉस रोड नंबर 3 तक प्रोजेक्ट के तहत नालियों को अंडर ग्राउंड करते हुए ड्रेनेज के लिए पाइपलाइन डाल दी गई है। यहां काम पूरा हो चुका है, जल्द ही यहां सफाई करवाई जाएगी।

गृह मंत्री अनिल विज सदर बाजार सौंदर्यकरण प्रोजेक्ट की प्रेजेंटेशन देखते व अधिकारियों से चर्चा क- फोटो : Ambala