{"_id":"61327d3c8ebc3e7a1e7007a4","slug":"attack-on-cia-2-team-bringing-opium-kingpin-from-bihar-ambala-news-knl8206305","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार से अफीम के सरगना को पकड़कर ला रही सीआईए टू टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से अफीम के सरगना को पकड़कर ला रही सीआईए टू टीम पर हमला
विज्ञापन
सीआइए टू की टीम द्वारा बिहार से पकड़ा अफीम का सरगना रेड टी शर्ट में बुबुन, तथा साथ में अंबाला का सु?
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार से अफीम के सरगना को पकड़कर ला रही सीआईए टू टीम पर हमला
एएसआई घायल, पूर्वी चंपारण जिले कोटवा से पकड़कर ला रही थी टीम की बहादुरी के आगे नाकाम रहे दो दर्जन हमलावरों के इरादे
फोटो नंबर - 1, 2
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। अफीम व डोडा के मुख्य सरगना बुबुन सिंह को बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा से पकड़कर ला रही अंबाला सीआईए टू की टीम पर वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे हमला हो गया। लाठी-डंडों से लैस करीब दो दर्जन बदमाशों ने कोटवा के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-27 ओवरब्रिज पर टीम को घेरकर हमला कर दिया। अफीम के मुख्य सरगना को छुड़वाने के लिए बदमाशों ने कड़े प्रयास किए लेकिन टीम की बहादुरी के आगे वे नाकाम रहे। हमले में एएसआई सुरेंद्र घायल हो गए व कुछ अन्य चोटिल। कार का शीशा भी टूट गया था लेकिन इसके बावजूद टीम गाड़ी लेकर वहां से निकल आई।
कोटवा थाने पहुंचने के बाद टीम ने सीआई टू इंचार्ज विरेंद्र वालिया की मदद से एसपी अंबाला हामिद अख्तर को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। कड़ी सुरक्षा के बीच सीआईए टू की टीम बिहार से बाहर निकलकर अंबाला के लिए रवाना हुई। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देररात तक टीम मुख्य सरगना को लेकर वापस अंबाला पहुंच जाएगी। गौरतलब है कि 29 अगस्त को मुलाना थाने में अफीम व डोडा के साथ पकड़े गए बराड़ा निवासी सुखदेव को सीआईए टू अपने संग ले गई थी। पूछताछ में सुखदेव ने जब बुबुन यानी अफीम के मुख्य सरगना के बारे में बताया तो इंचार्ज विरेंद्र वालिया ने पांच लोगों की टीम गठित कर सुखदेव को संग लेकर बिहार रवाना कर दी। इस टीम में एएसआई यशराज, सुरेंद्र, ईएचसी रणधीर, हेडकांस्टेबल सुनील व राजेश शामिल थे।
कोटवा पहुंचने पर अभी तक मुख्य आरोपी को पकड़ने की प्लानिंग बनाने के बाद इलाका पुलिस से संपर्क कर पाते कि बुबुन उन्हें होटल में ही मिल गया। टीम ने वहीं बुबुन को दबोच कर हिरासत में ले लिया और वापस अंबाला के लिए निकल पड़े थे। इस बीच गिरफ्तार बदमाश को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर हमला हो गया।
विज्ञापन
--------------
मुलाना से बरामद हुआ था नशे का जखीरा
दरअसल, मुलाना पुलिस को चावल के भरे ट्रक में रखे प्लास्टिक के चार कट्टों से 17 किलोग्राम चूरापोस्त और 54.700 किलोग्राम डोडा बरामद हुआ था। मुलाना पुल के नीचे सूचना मिलने पर पुलिस ने यमुनानगर से साहा की तरफ आ रहे ट्रक को रोका था। इसमें आरोपी ट्रक चालक अनिल कुमार व क्लीनर की सीट पर बैठे सुभरी निवासी ट्रक मालिक सुखदेव उर्फ संजू को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था।
--------------
बिहार के कोटवा से अफीम व डोडा के मुख्य सरगना को गिरफ्तार कर वापस ला रहे थे कि टीम पर हमला हो गया था। सभी मुलाजिम सुरक्षित हैं। एएसआई सुरेंद्र के सिर पर चोट आई थी। एसपी अंबाला हामिद अख्तर के संज्ञान में मामला डाल दिया गया था।
विरेंद्र वालिया, सीआईए टू इंचार्ज
--------