फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Angry Ashas clashed in DC office

Ambala News: डीसी ऑफिस में भिड़ीं खफा आशाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Angry Ashas clashed in DC office
अंबाला डीसी कार्यालय पहुंची आशा वर्कर्स यूनियन की सदस्य डीसी प्रतिनिधि को मांगपत्र सौपती।
अंबाला सिटी। बीते रोज अंबाला सिटी के एसए जैन कॉलेज में मुख्यमंत्री के जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंची आशा वर्कर्स के साथ हुई बदसलूकी के विरोध में सोमवार को आशा वर्कर्स यूनियन एवं सीटू के बैनर तले धरना दिया।
विज्ञापन

गठबंधन सरकार की इस कार्रवाई का विरोध करने के लिए गांव जटवाड़, भड़ोग, मुलाना के गांववासियों ने आशा वर्कर्स के समर्थन में उतरे, पीएचसी पंजोखरा व माजरी की वर्कर्स ने सर्वजीत कौर और बलजिंद्र कौर के नेतृत्व में बस स्टैंड अंबाला सिटी में इकठ्ठा होकर बस स्टैंड से डीसी कार्यालय तक प्रदर्शन करती हुई पहुंची।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय को जाने वाले दोनों गेट बंद कर दिए गए थे, इस दौरान आशा वर्करों व पुलिस के बीच बहस होने बाद करीब आधे घंटे तक आशा वर्करों ने नारेबाजी की। मगर कुछ देर बाद उन्होंने डीसी प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा जिसमें बताया गया कि धरना प्रदर्शन करने के लिए उनके पास कोई धरना स्थल नहीं है। सीटू सदस्य एसके सेठी व यूनियन प्रधान कविता ने बताया कि आशा वर्करों के साथ पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव को लेकर को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों में आशा वर्कर्स ने किया रोष प्रदर्शन
अंबाला क्षेत्र के गांव जटवाड़ में शहीद भगत सिंह किसान यूनियन के नेता गुरविन्द्र सिंह ने हौसला बढ़ाया। वहीं प्रवीण व हेम प्रिया के नेतृत्व में वर्कर्स प्रदर्शन करती हुई ब्लाक समिति सदस्य सुखविन्द्र कौर व ग्राम सरपंच वीरेंद्र सिंह के घर पर पहुंचकर अपना मांगपत्र सौंपा, गांव भड़ोग में हुई एक बैठक में गांववासियों ने सरकार के इस तानाशाही रवैये की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए एकजुटता प्रकट करने के लिए प्रेरित किया। रानी व भूपेंद्र के नेतृत्व में सरपंच के नाम ज्ञापन पंच को दिया गया। गांव बब्याल में यूनियन नेता बॉबी के नेतृत्व भाजपा नेता नरेंद्र राणा और भड़ोग में सर्वजीत सिंह को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed