{"_id":"62e58d1a36c3a803266f6da6","slug":"after-examining-larvae-in-nine-thousand-houses-notice-was-given-to-400-ambala-news-knl1163411118","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 हजार से अधिक घरों में दस्तक दे चारसौ से अधिक दिए नोटिसृ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 हजार से अधिक घरों में दस्तक दे चारसौ से अधिक दिए नोटिसृ
विज्ञापन
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग की ओर से तेजी के साथ लारवा जांच के लिए कार्य किया जा रहा है। पिछले दिनों चयनित किए कर्मचारी अभी तक नौ हजार से अधिक घरों में दस्तक देते हुए लारवा की जांच कर चुके हैं। यहां तक की उनकी ओर से लारवा मिलने पर 400 के करीब लोगों को नोटिस भी दिया गया है। इससे कि आगे से कहीं भी जलभराव न होने दें। इसके अलावा दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्रों में भी विभाग की ओर डेंगू के फैलाव पर रोक लगाने के लिए कार्य किया जा रहा है, जहां तालाबों में गंबुजियां मछली डाली जा रही है। जो की तालाबों की पनक रहे लारवा को खा जाती है, इससे कि मच्छरों में कमी आती है। बता दें कि पिछले वर्ष जिले में 600 से अधिक लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। यहीं कारण है कि इस बार विभाग और अधिक तेजी के साथ लारवा जांच के कार्य में जुटा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से लारवा जांच के लिए बकायदा कर्मचारियों का चयन किया था। इस दौरान शहरी क्षेत्र में लारवा जांच के लिए 60 कर्मचारियों की नियुक्ति की है। जो कि माह के 20 दिन घर-घर जाकर लारवा जांच कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि अगर किसी के घर में लारवा मिलता है तो पहली बार उसे नोटिस दिया जाए और अगर दूसरी बार जांच के दौरान लारवा मिलता है तो उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को सूचित करें। इससे कि उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
लारवा जांच के लिए संबंधित विभाग की टीम बेहतर कार्य कर रही है। हमारा यह प्रयास आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।