फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   श्रीमद्भगवद गीता ग्रंथ ही नहीं, भगवान के मुख से निकली वाणी है : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

श्रीमद्भगवद गीता ग्रंथ ही नहीं, भगवान के मुख से निकली वाणी है : स्वामी ज्ञानानंद महाराज

Thu, 04 Apr 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भगवद गीता ग्रंथ ही नहीं, भगवान के मुख से निकली वाणी है : स्वामी ज्ञानानंद महाराज
श्रीमद्भगवद गीता ग्रंथ ही नहीं, भगवान के मुख से निकली वाणी : स्वामी ज्ञानानंद महाराज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति (रजि) अंबाला एवं जीओ गीता परिवार के तत्ववाधान में पांच दिवसीय दिव्य गीता सत्संग महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के सानिध्य में पुराना सिविल अस्पताल के नजदीक शिवमंदिर राम बाग में प्रारंभ हुआ। इस दौरान ध्वजारोहण पंजाबी महासभा हरियाणा के अध्यक्ष अशोक मेहता एवं दीप प्रज्वलन श्री वृंदावन भक्ति धाम के अध्यक्ष डॉ. स्वामी अनुभवाननन्द गिरी महाराज एवं वृंदावन धाम से पधारे स्वामी हित अमबरीश महाराज ने किया। गीता का पूजन स्पीकर कंवरपाल गुर्जर, सांसद रतनलाल कटारिया, विधायक असीम गोयल व समाजसेवी गुलशन सेठी, श्याम जुनेजा ने किया।

स्वामी हित अमबरीश ने कहा कि जब भगवान की कृपा होती है तब जीव को सत्संग की प्राप्ति होती है। स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने सत्संग का प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद गीता केवल ग्रंथ ही नहीं बल्कि भगवान के मुख से निकली वाणी है। श्रीमद्भगवद गीता युगों-युगों से मानव जाति को जीवन जीने की कला सिखा रही है। कुरुक्षेत्र की धरा पर प्रकट हुई गीता समूचे मानव जाति के लिए दिव्यता प्रदान कर रही है और मानव मात्र को दुखों व चिंताओं से मुक्त करके आनंदमय जीवन जीने का मार्ग प्रशस्त कर रही है। उनके भजन श्रीकृष्ण कृपा कर दो ऐसी गीतामय हो जाए... पर श्रद्धालु झूमने लगे। उन्होंने कहा कि सत्संग के साथ-साथ सेवा भाव भी जरूरी है। इसलिए श्रीकृष्ण कृपा सेवा समिति एवं जीओ गीता परिवार द्वारा दिव्य गीता सत्संग के दौरान 5 व 6 अप्रैल को प्रात: 9 बजे से 2 बजे तक मेदांता गुरुग्राम के वरिष्ठ डाक्टर्स के द्वारा विशेष मेडिकल चेकअप शिविर कथा स्थल पर ही लगाया जा रहा है। इससे पूर्व स्वामी ज्ञानानंद महाराज का मंच पर पधारने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा, मनोहर लाल सचदेवा, हंसराज गोयल पटियाला, भारत भूषण गोयल जगाधरी, धनेश्वर गोयल अंबाला, कमला मित्तल, डॉ. बेला शर्मा, रेनू मल्होत्रा, सुमन भटनागर, रीटा शर्मा, दीपक बहल, पं.तिलकराज शर्मा, राजू चावला, केवल चावला ने पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। श्याम जुनेजा ने बताया कि 4 अप्रैल को विभिन्न शिक्षा केंद्रों के विद्यार्थियों के लिए विशेष गीता प्रेरणा भाव रहेगा। स्वामी का मंच पर पधारने पर शहर के ब्राण बंधुओं द्वारा स्वस्ति वाचन का गायन कर अभिनंदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed