{"_id":"5bd21df6bdec2269871ee246","slug":"51540496886-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक के उद्घाटन पर पहुंचे अमीषा पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक के उद्घाटन पर पहुंचे अमीषा पटेल
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के पहले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक का उद्घाटन
फोटो नंबर : 51 व 52
सिटी में बॉलीवुड अभिनेत्री अमिशा पटेल की मौजूदगी में सांसद कटारिया और विधायक गोयल ने चौक का उद्घाटन और राजकीय कॉलेज का शिलान्यास किया
अमिशा पटेल बोलीं- अंबाला से उनका विशेष प्यार, गदर फिल्म की शूटिंग भी इसी शहर में की थी
मेरा आसमान संस्था ने 150 जरूरतमंद बेटियों को सिलाई मशीनें तथा 50 से अधिक प्रतिभावान बेटियों को दिए लैपटॉप
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। बॉलीवुड अभिनेत्री अमिषा पटेल की मौजूदगी में सांसद रत्न लाल कटारिया और विधायक असीम गोयल ने शहरवासियों के साथ देश के पहले बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक का उद्घाटन किया। बेटियों की शिक्षा सुविधाओं में विस्तार के लिए सेक्टर-10 में 12 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय कन्या महाविद्यालय का शिलान्यास भी किया। इससे पूर्व मेरा आसमान संस्था द्वारा वाकाथॉन का भी आयोजन किया गया। पुलिस लाइन मैदान से शुरू हुई वाकाथॉन में कई लोगों ने हिस्सा लिया।
अमिषा पटेल ने अंबाला के साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने गदर फिल्म की शूटिंग भी इसी शहर में की थी और इस शहर से उनका विशेष लगाव है। उन्होंने बेटियों के प्रति समाज के दृष्टिकोण और हरियाणा सरकार की भावना को प्रकट करने के लिए कहो न प्यार है गीत भी गुनगुनाया। मौके पर मेरा आसमान संस्था द्वारा समाज की 150 जरूरतमंद और गरीब बेटियों को सिलाई मशीने तथा 50 से अधिक प्रतिभावान बेटियों को लैपटॉप वितरित किए गए।
सांसद कटारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा की धरती से ही समाज में कन्या भ्रूण हत्या की बुराई को मिटाने के लिए देशवासियों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा दिया था। मेरा आसमान संस्था के माध्यम से वे प्रतिवर्ष गरीब बेटियों की शादियां करवाने के साथ-साथ बेटियों की शिक्षा के लिए भी सराहनीय प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेक्टर 10 में बनने वाला राजकीय कन्या महाविद्यालय 10 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया जाएगा, जिस पर 12 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पुलिस लाइन मैदान में मंथन थियेटर के कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधायक असीम गोयल के साथ-साथ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरीश शर्मा, मनदीप राणा, अरविंद अग्रवाल लक्की, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरला कपूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश सहोता मौजूद रहे।
विज्ञापन
फिल्मस्टार को देखने उमड़े युवा
फिल्मस्टार अमिषा पटेल को देखने के लिए सैकड़ों युवा उमड़ पड़े। कार्यक्रम स्थल युवाओं से भरा पड़ा था और इस दौरान अमीषा ने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन किया। कार्यक्रम को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।