{"_id":"595e89fd4f1c1b35168b45af","slug":"201499367933-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात करोड़ की लागत से होगा सड़कों व नालियों का निर्माण : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात करोड़ की लागत से होगा सड़कों व नालियों का निर्माण : सैनी
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। राज्य मंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अमृृत योजना के तहत अंबाला सदर के लिए सीवेज की 125 करोड़ रुपये की परियोजना के तहत निगम क्षेत्र में नारायणगढ़ विधानसभा के तहत आने वाले पूजा विहार, सुंदर पुरी, सोनिया कालोनी, विकास नगर और खुड्डा खुर्द इत्यादि क्षेत्रों में भी सीवरेज डालने का कार्य जल्द आरंभ होगा। सीवेज डलने के बाद इन सभी क्षेत्रों में 7 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों व नालियों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। वे रेस्ट हाउस कैंट में अधिकारियों से उक्त कार्यों पर चर्चा कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों में तेजी लाएं और निर्माण कार्यों में प्रयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दें। उन्होंने पूजा विहार क्षेत्र में बनने वाले पार्क के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए। विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता को निर्देश दिए कि वे इन क्षेत्रों में लगने वाले बिजली के 72 खंभों को जल्दी लगवाएं और 31 अगस्त तक तारें इत्यादि डालने का कार्य भी पूरा करें। राज्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बड़ागढ़ में बनाए जा रहे कालेज व स्टेडियम को नदी के पानी से सुरक्षित रखने के लिए लगभग 700 मीटर लंबाई में पत्थर के स्टड लगाने की कार्य योजना तैयार करें। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को खुड्डा खुर्द में पेयजल नलकूप लगाने का कार्य भी इसी सप्ताह आरंभ करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गगनदीप सिंह, विद्युत निगम के कार्यकारी अभियंता कशिश मान, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप गुप्ता, भाजपा नेता रविंद्र कुमार, सतीश धीमान आदि मौजूद रहे।