{"_id":"594eb4aa4f1c1bd45b8b4984","slug":"181498330282-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- शनिवार कैथल के युवाओं ने सेना भर्ती में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
- शनिवार कैथल के युवाओं ने सेना भर्ती में दिखाया दम
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो नंबर : 27 व 28
मैदान में आने से पहले ही 1620 युवाओं ने छोड़ी उम्मीद
मुलाना/अंबाला कैंट।
सेना भर्ती रैली के तीसरे दिन शनिवार को मुलाना मारकंडेश्वर यूनिवर्सिटी में कैथल जिले के युवाओं ने हिस्सा लिया। जिले से कुल 3520 युवाओं ने भर्ती के लिए सेना को ऑनलाइन आवेदन किया था, मगर हैरत रही कि 1620 युवा मैदान में आने से पहले ही उम्मीद छोड़ गए। इन युवाओं ने शनिवार भर्ती के लिए रिपोर्ट ही नहीं की। शेष 1900 उम्मीदवारों के दस्तावेज की पड़ताल सैन्य जवानों ने की। मध्य रात्रि से ही मैदान में दौड़ आरंभ हुई। 1900 में से 267 उम्मीदवार ही समय पर दौड़ को पूरी कर पाए जिन्हें अब अगले चरण के लिए चुना गया है। इनका मेडिकल व अन्य परीक्षण आगामी दिनों में होगा। सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल विक्रम सांखला ने बताया कि भर्ती के लिए कड़े नियमों की पालना की जा रही है व सही दस्तावेज नहीं लाने वाले उम्मीदवारों को भी भर्ती रैली से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक भर्ती बेहतर रही है और हजारों युवा अब तक भर्ती रैली में शामिल हो चुके हैं। रैली में शामिल युवाओं के लिए मौके पर पीने के पानी व अन्य प्रबंध भी किए गए हैं। बता दें कि इस बार पहली बार सेना ने रात्रि के समय मेडिकल टेस्ट युवाओं के लिए हैं। दिन में बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।