{"_id":"5d166eb68ebc3e3cd07a2f54","slug":"1561751202715-ambala-news153","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिनों से गांव टंगैल में पानी की किल्लत, लोगों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिनों से गांव टंगैल में पानी की किल्लत, लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना (अंबाला)। कस्बा के टंगैल गांव में पिछले पंद्रह दिनों से पानी की किल्लत पैदा हो गई है, जिससे गुस्साए लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने बताया कि इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के जेई को अवगत कराया गया, पर समस्या का निराकरण नहीं किया।
ग्रामीण राजकुमार, अनिल चढ्ढा, रामशरण, नरेश, तुलसी, बीना, रानी व महिंद्र ने जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बताया कि गांव में पीने तक का पानी नहीं है। भीषण गर्मी में लोगों को पीने का पानी न मिलने से हालातों का सहज अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में बुजुर्ग, बच्चे व गृहिणियों को अधिक परेशानी हो रही है। बिन पानी के पशु भी त्राहि त्राहि कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव में दो ट्यूबवेल हैं, जिसमें से एक खराब हो गया है, जबकि दूसरे का जलस्तर गिर चुका है। जन स्वास्थ्य विभाग को समस्या की तुरंत सूचना दे दी गई थी। बावजूद इसके पंद्रह दिनों से गांव में पानी नहीं है। न ही विभाग की तरफ से समस्या का हल करने का कोई प्रयास होता दिख रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों ने विभाग को नींद से जगाने के लिए रोष प्रदर्शन किया।