{"_id":"68e027d0c3a115f353039a68","slug":"1431-lakh-rupees-reached-the-account-of-the-commission-agent-went-to-the-bank-to-return-it-ambala-news-c-36-1-amb1002-150849-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आढ़ती के खाते में पहुंचे 14.31 लाख रुपये, लौटाने बैंक पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आढ़ती के खाते में पहुंचे 14.31 लाख रुपये, लौटाने बैंक पहुंचे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। आज के समय में जहां लोग पैसे की चाह में गलत रास्ता चुन लेते हैं, वहीं आढ़ती एसोसिएशन तलहेड़ी गुजरान के प्रधान कुलदीप गुर्जर ने इंसानियत और ईमानदारी की मिसाल पेश की है, उनके बैंक खाते में अचानक अज्ञात स्रोत से करीब 14 लाख 31 हजार 212 रुपये जमा हो गए। शुरुआत में उन्होंने इसे किसी उपभोक्ता का भुगतान समझाते हुए 50 हजार रुपये अपने काम में खर्च कर लिए, लेकिन जब बैंक से जानकारी ली तो पता चला कि खाता धारक का नाम व पता उपलब्ध ही नहीं है, इसके बाद कुलदीप गुर्जर ने तुरंत बैंक अधिकारियों से अपील की कि असली खाता धारक का पता लगाया जाए ताकि यह राशि उसे लौटा सकें, जिसका प्रयास बैंक से जारी है। उन्होंने कहा कि यह पैसा उनका नहीं है, इसलिए किसी भी कीमत पर इसे सही व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका फर्ज है। उन्होंने कहा कि यह पैसे जिसके भी है उसे अपने खाते से पूरे पैसे वापस लौटाएंगे। उनका यह कदम समाज में यह संदेश देता है कि ईमानदारी आज भी सबसे बड़ी पूंजी है और इंसानियत से बढ़कर कोई संपत्ति नहीं।