{"_id":"5b8845d042c792463b3b699a","slug":"111535657424-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार व रेहड़े की टक्कर में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार व रेहड़े की टक्कर में एक की मौत
Updated Fri, 31 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से रेहड़ा चालक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। वीरवार सुबह गांव पतरहेड़ी के नजदीक कार व घोड़ा रेहड़ा की टक्कर में रेहड़ा चालक की मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव वारिसों को सौंप दिया। गांव पतरेहड़ी का 57 वर्षीय रामपाल वीरवार सुबह करीब 4:30 बजे अपने घर से घोड़ा रेहड़ा जोत कर सब्जी लेने मंडी शहजादपुर के लिए निकला था। जैसे ही वह कर्णपाल के ट्यूबवेल के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार कार ने उसके रेहड़े को टक्कर दे मारी। रामपाल रेहड़े से नीचे गिर कर बुरी तरह से घायल हो गया। उसे लोगों ने सीएचसी शहजादपुर में पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सामान्य अस्पताल सेक्टर 6 पंचकूला के लिए रेफर कर दिया। पंचकूला जाते समय रास्ते में ही घायल रामपाल ने दम तोड़ दिया। कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।