फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - महिला दिवस पर जहां शताब्दी एक्सप्रेस पूरा टीटीई का पूरा स्टाफ महिलाओं का

- महिला दिवस पर जहां शताब्दी एक्सप्रेस पूरा टीटीई का पूरा स्टाफ महिलाओं का

Fri, 09 Mar 2018 12:49 AM IST
Updated Fri, 09 Mar 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
- महिला दिवस पर जहां शताब्दी एक्सप्रेस पूरा टीटीई का पूरा स्टाफ महिलाओं का
शताब्दी ट्रेन से लेकर टोल बैरियर तक दिखी महिला सशक्तीकरण की झलक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
महिला दिवस के मौके पर रेल से लेकर सड़क तक महिला सशक्तीकरण की झलक दिखी। नॉर्दर्न रेलवे ने चंडीगढ़-दिल्ली शताब्दी में टिकट चेकिंग के लिए महिला स्टाफ को जिम्मेवारी सौंपी, वहीं जीटी रोड पर पंजाब सीमा से सटे शंभू टोल बैरियर पर पूरा स्टाफ महिलाओं का रहा। महिला टोल कर्मियों ने वाहनों के टोल टैक्स वसूलने से लेकर सुरक्षा तक की कमान संभाली।
चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस का पूरा टीटीई स्टाफ महिलाओं का रहा। महिला दिवस पर इस ट्रेन को पूर्णत: सप्ताह में तीन दिन महिला टीटीई युक्त कर दिया गया है। सीनियर डीसीएम प्रवीण गौड़ ने बताया कि आने वाले समय में अंबाला डिविजन ऐसी कोशिशों में है कि पूरी ट्रेन का स्टाफ महिलाओं का हो। टिकट चेकिंग से लेकर लोको पायलट महिलाकर्मी हो इसका पूरा प्रयास किया जाएगा। उधर, दोपहर साढ़े 12 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस कैंट स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन में ड्यूटी दे रही महिला स्टाफ बेहद प्रसन्न नजर आई। उन्होंने कहा कि वह काफी खुश है कि उन्हें वीआईपी ट्रेन में अहम जिम्मेवारी सौंपी गई है। ट्रेन इंचार्ज डिप्टी सीटीआई मुकेश सोलंकी ने कहा कि ट्रेन में किसी तरह से कोई दिक्कत नहीं है। महिला शक्ति आगे बढ़ रही है और उन्हें खुशी है कि अंबाला रेल मंडल की इस पहल का वह हिस्सा बनी।
विज्ञापन


नौ महिलाओं ने संभाली टोल प्लाजा की जिम्मेदारी
टोल प्लाजा की पूरी जिम्मेवारी भी महिलाओं को सौंपी गई। नौ महिलाओं की टीम ने पूरे टोल प्लाजा की कमान को संभाला। अंबाला-अमृतसर जीटी रोड पर शंभू टोल प्लाजा पर वीरवार को पूरा स्टाफ महिलाओं का रहा। वाहनों की पर्ची काटने से लेकर टोल की सुरक्षा, एडमिन और मॉनिटरिंग तक कि सारी जिम्मेवारी महिलाओं हाथों में सौंपी गई है। टोल कर्मी गुरविंदर कौर, पूजा भारद्वाज, अलका बंसल आदि ने कहा कि उन्हें खुशी है कि महिलाओं को पूरी टोल प्लाजा की कमान सौंपी गई है। वहीं, कार में सवार होकर लुधियाना जा रही महिला यात्री इंदरप्रीत ने टोल प्लाजा के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं और उन्हें हर क्षेत्र में मौका दिया जाना चाहिए ताकि वह कुछ कर के दिखा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल मैनेजर मनीष शर्मा ने बताया कि वह शुरू से ही यह सोचते हैं कि महिलाओं को मौका मिलना चाहिए। उनकी मैनेजमेंट के निर्णय अनुसार यह किया गया है। केवल शंभू टोल पर पूरा स्टाफ महिलाओं का है। हालांकि रात्रि के समय पुरुष स्टाफ की रहेगा और केवल दिन में महिलाओं को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed