फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   राफेल डील में सबकुछ पारदर्शी, गलत आरोप लगा रही कांग्रेस : डा. भामरे

राफेल डील में सबकुछ पारदर्शी, गलत आरोप लगा रही कांग्रेस : डा. भामरे

Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
राफेल डील में सबकुछ पारदर्शी, गलत आरोप लगा रही कांग्रेस : डा. भामरे
राफेल डील में सबकुछ पारदर्शी, गलत आरोप लगा रही कांग्रेस : डॉ. भामरे
विज्ञापन

फोटो : 36 से 40
अंबाला सैन्य क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे रक्षा राज्यमंत्री
कोर और एयरबेस की गतिविधियों का लिया जायजा, साइकिल रैली को भी दिखाई झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। रक्षा राज्यमंत्री डॉ. सुभाष रामाराव भामरे ने कहा कि राफेल डील के मामले में कांग्रेस गलत आरोप लगा रही है जबकि यह सौदा पूरी तरह से पारदर्शी है और देश के हित में है। उन्होंने कहा कि इस सौदे के हर पहलू पर गहनता से विचार कर इसे आगे बढ़ाया गया है। आधुनिक राफेल विमान देश की जरूरत है।
कैंट सैन्य क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में रक्षा राज्यमंत्री ने कहा कि हमें दुश्मनों को देखते हुए अपनी ताकत में इजाफा करना पड़ता है और इसके लिए आधुनिक राफेल डील के सौदे को हरी झंडी दी गई है। विपक्ष इस मुद्दे को बिना बात हवा दे रहा है जबकि यह सौदा कांग्रेस अपने कार्यकाल में पूरा ही नहीं कर सकी थी। भाजपा सरकार ने इस सौदे को तेजी से अंजाम तक पहुंचाकर सैन्य बलों की ताकत को बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि अंबाला सेना और वायुसेना का अहम बेस है। देश की सुरक्षा की इस पर काफी अहम जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

दौरे के दौरान डॉ. भामरे ने खड़ग कोर व एयरफोर्स की गतिविधियों का जायजा भी लिया। कैंटोनमेंट बोर्ड ने समाधान एप लांच कर लोगों को सीधे अपने साथ जोड़ा है। एप के जरिये अब हर कोई सीधे बोर्ड अधिकारियों तक अपनी बात रख सकेगा। बोर्ड द्वारा नॉन मोटराइज्ड कोरिडोर निर्माण किया जा रहा है जहां साइकिलिंग की जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सेहत के लिए साइकिल चलाना बहुत अच्छा है। वह स्वयं डॉक्टर हैं और दिन में एक बार साइकिल चलाने से स्वास्थ्य में काफी लाभ होता है। इससे पहले डॉ. भामरे ने माल रोड पर कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा बनाए गए कम्यूनिटी हब का उद्घाटन किया जहां साइकिलिंग किराये पर उपलब्ध होगी। उन्होंने साइक्लोथॉन को भी झंडी दिखाई जिसमें सैकड़ों खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोर्ड के सीईओ वरुण कालिया ने रक्षा राज्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में डिफेंस इस्टेट से प्रिंसिपल डायरेक्टर एससी कौशिक, इंद्रजीत कौर, ए शेखर बाबू, केदार बुरांडे, ब्रिगेडियर एसएस सिद्धू सहित बोर्ड पार्षद राजू बाली, आशीमा, सुरेंद्र तिवारी, लक्ष्मी देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइक्लोथॉन में विकास और काजल प्रथम
साइक्लोथॉन में 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में विकास कौशिक व महिला वर्ग में काजल प्रथम रही जिन्हें 11000 रुपये प्रदान किए गए। 14 वर्ष से कम आयु वर्ग में निधि अव्वल रही जिसे पांच हजार रुपये, वरिष्ठ नागरिक वर्ग में कमलजीत सिंह व महिला वर्ग में विश्वा धीमान को पांच हजार इनाम स्वरूप दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed