फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth trapped in Dubai craving for food and water

देवरिया: खाना-पानी को तरस रहे दुबई में फंसे युवक, वीडियो वायरल कर लगाई वतन वापसी की गुहार

Sat, 16 Oct 2021 10:45 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Oct 2021 10:45 AM IST
सार

कुशीनगर के एक एजेंट ने देवरिया, कुशीनगर और महाराजगंज के पचीस से अधिक युवकों को दुबई भेजा था। दुबई में काम नहीं मिलने पर युवकों को भोजन-पानी भी मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में उन्होंने वीडियो वायरल कर मदद की मांग की है।

विज्ञापन
Youth trapped in Dubai craving for food and water
कमरे में निराश बैठे युवक। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रोजी-रोजगार के चक्कर में दुबई में फंसे 25 से अधिक युवक अब खाना-पानी को तरस रहे हैं। सोशल मीडिया पर युवकों की तस्वीर के साथ वीडियो वायरल हो रहा है। दुबई में फंसे सभी युवकों ने जिला प्रशासन सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से मदद की गुहार लगा कर स्वदेश वापसी की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


देवरिया जनपद के तरकुलवा थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हरैया निवासी शैलेष कुमार सिंह एवं घनश्याम शर्मा उर्फ कतवारू सहित कुशीनगर, महाराजगंज आदि जिलों के 25 से अधिक युवक कुछ माह पूर्व विदेश भेजने वाले एक युवक के झांसे में आ गए। एजेंट ने करीब 15 दिन पूर्व सभी युवकों को एक कंपनी में आर्ग वेल्डर का काम दिलाने का झांसा देकर दुबई भेज दिया। वहां पहुंचने पर युवकों को काम नहीं मिला।
विज्ञापन


सभी युवकों को वहां के आजमान शहर में एक छोटे से कमरे में कैदियों की तरह रखा गया है। युवक खाना-पानी के लिए तड़प रहे हैं। युवकों ने सोशल मीडिया पर फोटो सहित वीडियो वायरल करके अपनी दर्द भरी दास्तां को बयां किया है। जिसमें एक युवक बता रहा है कि दो दिन से खाना पानी नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने एजेंट का नाम मनोज सिंह पुत्र नरेश सिंह निवासी नेबुआ नौरंगिया, जिला कुशीनगर बताया है। युवकों ने अपने वायरल वीडियों में जिला प्रशासन एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से वतन वापस बुलाने की मांग करने के साथ ही एजेंट के खिलाफ कठोर कर्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed