फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth takes his own life by hanging; family devastated.

Gorakhpur News: फंदे से लटककर युवक ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 27 Jun 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 27 Jun 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Youth takes his own life by hanging; family devastated.
कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के राखूखोर गांव में शुक्रवार सुबह संजय कुमार के बेटे नितिन कुमार (18) ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम संग मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता संजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे नितिन घर में अकेला था। इसी दौरान उसने कमरे की कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर परिजनों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलकर देखा तो नितिन फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैंपियरगंज ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह का कहना है कि आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed