{"_id":"664e76859f2fd68ed50347b4","slug":"youth-dies-abroad-commotion-at-shahpur-police-station-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-566739-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विदेश में युवक की मौत, शाहपुर थाने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विदेश में युवक की मौत, शाहपुर थाने पर हंगामा
विज्ञापन
वियतनाम से गोरखपुर पहुंचा शव, एजेंट के रिश्तेदार पर हत्या का आरोप
पत्नी का बोली..पहले मलेशिया भेजा तो पति जेल में बंद रहे, फिर वियतनाम भेजकर ले ली जान
अमर उजाला ब्यूरो
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के एक युवक की विदेश में 11 अप्रैल मौत हो गई। बुधवार रात शव गोरखपुर पहुंचने पर परिजनों ने शाहपुर थाने पर जाकर हंगामा किया। पत्नी का आरोप है कि पहले एजेंट ने पति से तीन लाख रुपये लेकर मलेशिया भेजा, जहां पर फर्जी वीजा के आरोप में वह जेल में बंद रहें। वापस लौटकर रुपये मांगे तो वियतनाम भेजकर उनकी जान ले ली। शाहपुर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, बिहार प्रांत के सिवान जिले के नौतन निवासी रवि कुमार शर्मा (35) शाहपुर के जटेपुर काॅलोनी में पत्नी और बच्चे के साथ रहते थे। पत्नी ज्योति ने बताया कि कैंट के सिंघड़िया में एक व्यक्ति ट्रैवेल एजेंसी का ऑफिस खोलकर बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने का काम करता है। 17 फरवरी 2023 को वह पति से तीन लाख रुपये लेकर टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया। मलेशिया एयरपोर्ट पर पहुंचने पर पुलिस ने फर्जी वीजा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 6 माह तक मलेशिया के जेल में बंद रहें।
रुपये मांगे तो भेजा वियतनाम
वहां से छूटने के बाद रवि कुमार गोरखपुर पहुंचे और आरोपी से तीन लाख रुपये की मांगने लगे। इसपर पर एजेंट ने फिर से वीजा देते हुए साजिश रचकर 15 मार्च 2024 को पिपराइच के बंचरा निवासी अपने रिश्तेदार के साथ वियतनाम भिजवा दिया। आरोप है कि वहां पर एजेंट के रिश्तेदार द्वारा हत्या की नियत से 6 अप्रैल 2024 को मारपीट कर घायल कर दिया गया। 11 अप्रैल को वियतनाम के अस्पताल में पति की मौत हो गई।
विज्ञापन
हरिओम नगर में भी किया हंगामा
पति का शव भारत लाने के लिए सदर सांसद रवि किशन शुक्ल से गुहार लगाई गई थी। उनके प्रयास से एक महीने बाद शव मंगलवार को नई दिल्ली लाया गया। परिजन दिल्ली पहुंच कर एंबुलेंस से शव लेकर बुधवार रात 7:30 बजे जैसे ही कैंट के हरिओम नगर तिराहे पर पहुंचे तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। जहां कैंट प्रभारी निरीक्षक व सीओ द्वारा समझाने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए शाहपुर थाने पर भेज दिया गया। परिजन रात 9:30 बजे शाहपुर थाना पहुंचे और आरोपी एजेंट और उसके रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।