{"_id":"668f1ec34979757fb408e9e5","slug":"young-man-who-was-molesting-was-beaten-and-handed-over-to-the-police-case-registered-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-616370-2024-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: स्कूल जाने वाली छात्रा से करता था छेड़खानी, सरेराह पकड़ लोगों ने शोहदे को पीटा- पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: स्कूल जाने वाली छात्रा से करता था छेड़खानी, सरेराह पकड़ लोगों ने शोहदे को पीटा- पुलिस को सौंपा
Thu, 11 Jul 2024 10:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:10 AM IST
सार
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा में स्थित एक स्कूल के पास छात्रा से छेड़खानी कर रहे शोहदे को परिजनों ने बुधवार को पकड़ लिया। पहले तो सड़क पर उसकी पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर चिलुआताल थाने में महेसरा बाजार निवासी शारुख अंसारी पुत्र मुबारक अंसारी पर पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
छेड़खानी( सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के चिउटहा में स्थित एक स्कूल के पास छात्रा से छेड़खानी कर रहे शोहदे को परिजनों ने बुधवार को पकड़ लिया। पहले तो सड़क पर उसकी पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया। छात्रा के पिता की तहरीर पर चिलुआताल थाने में महेसरा बाजार निवासी शारुख अंसारी पुत्र मुबारक अंसारी पर पाॅक्सो एक्ट में केस दर्ज किया।
विज्ञापन
पुलिस ने देर शाम आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार, बुधवार को चिउटहा के एक स्कूल में सुबह आठ बजे पढ़ने जा रही छात्रा को रास्ते में शारुख अंसारी ने रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि वह छात्रा को रोककर अश्लील हरकत करने लगा। उधर से गुजर रहे छात्रा के भाई ने देखा तो उसने युवक को पकड़कर पिता और अन्य लोगाें को बुला लिया।
बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक गोरखपुर सोनौली मार्ग पर इस मामले को लेकर तमाशा चलता रहा। जिसे देखने के लिए सड़क की दोनों तरफ भीड़ एकत्रित हो गई थी।
विज्ञापन