{"_id":"610d17a87a3a9365c95de08d","slug":"young-man-went-to-bathe-buffalo-died-by-drowning-in-pond-at-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: भैंस नहलाने गए युवक की पोखरे में डूबकर मौत, गांव में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: भैंस नहलाने गए युवक की पोखरे में डूबकर मौत, गांव में मचा हड़कंप
Fri, 06 Aug 2021 04:36 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 06 Aug 2021 04:36 PM IST
सार
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली गांव का है मामला।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली गांव में भैंस नहलाने गए एक युवक की पोखरे में डूबकर मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने के बाद परिवार सदस्य भी पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
क्षेत्र के बैदौली गांव में लालबाबू (30) पुत्र रामचंद्र उर्फ झब्बर गोस्वामी भैंस पालन किया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार शाम को बैदौली और बनरही के बीच स्थित पोखरे में भैंस को नहलाने ले गया था। भैंस को नहलाते हुए उसकी तबीयत खराब हो गई और पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची शोहरतगढ़ पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, दूसरी ओर मृतक के पिता रामचंद्र ने गांव के कुछ लोगों पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में शोहरतगढ़ एसएचओ राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हुई है। ग्रामीणों के मुताबिक उसे मिर्गी की बीमारी थी। हत्या संबंधी अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।