Gorakhpur News: शोहदा हो या फिर घर में कोई करें प्रताड़ित...डायल करें 1090
एसपी ने महिलाओं और बालिकाओं को स्वयं के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उत्पीड़न के त्वरित रोकथाम के लिए महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों, सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं, प्रदेश एवं जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न नंबरों की जानकारी दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शोहदा हो या फिर घर में कोई प्रताड़ित करें, इसे सहना नहीं हैं, इसकी शिकायत पुलिस में करनी ही चाहिए। महिलाओं की समस्या के समाधान के लिए 1090 हेल्पलाइन नंबर भी है। इसके अलावा दूसरे नंबरों डायल 112 या फिर थाने पर भी शिकायत कर सकती हैं। पुलिस महिलाओं की तत्काल मदद के लिए आगे आएगी।
ये बातें एसपी क्राइम इंदु प्रभा सिंह ने नौकायन पर मिशन शक्ति फेज चार अभियान के तहत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कहीं। एसपी क्राइम ने कहा कि कई बार आप की चुप्पी की वजह से शोहदा का मन बढ़ जाता है और फिर वह ऐसी हरकत कर देता है कि परेशानी झेलनी पड़ जाती है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर शहर में नहीं दिखेगा कूड़ा, सोलर सिटी के रूप में बनेगी गोरक्षनगरी की पहचान
कहा कि अगर समय रहते पुलिस को इसकी जानकारी दी जाए तो पुलिस उस पर कार्रवाई कर देगी और फिर वह हिम्मत नहीं कर पाएगा। उन्होंने महिलाओं को बताया कि घर व समाज में कुछ लोग ऐसे हैं, जो महिलाओं को परेशान करते हैं। महिलाएं अक्सर चुप हो जाती हैं, जो गलत है।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बोले सीएम योगी: निर्धारित मानक के अनुरूप बजाएं डीजे, सुरक्षा के हों कड़े इंतजाम
महिलाओं की सुरक्षा पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए महिला पुलिस भी तैनात हैं, जो हर संभव मदद को पहुंचती हैं। एसपी ने महिलाओं और बालिकाओं को स्वयं के विरुद्ध होने वाले अपराधों एवं उत्पीड़न के त्वरित रोकथाम के लिए महिला संबंधी कानूनी प्रावधानों, सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं, प्रदेश एवं जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न नंबरों की जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: माफिया सुधीर सिंह कर रहा था दानपत्र का खेल, 400 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क