{"_id":"6ae38a2cede69350b6092f30","slug":"biker-dies-after-pickup-collision-dragged-for-20-metres-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: देवरिया बाइपास सिक्सलेन पर बड़ा हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत; 20 मीटर तक घिसटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: देवरिया बाइपास सिक्सलेन पर बड़ा हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत; 20 मीटर तक घिसटा
Thu, 29 Oct 2026 11:33 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
देवरिया बाईपास स्थित सिक्सलेन फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार दोपहर पिकअप की टक्कर से बाइक सवार शहाबुद्दीन (48) की मौत हो गई। टक्कर लगने के बाद वह सड़क पर गिरकर करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पिकअप चालक को हिरासत में लेकर दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
पेशे से मिस्त्री थे शहाबुद्दीन
तिवारीपुर थाना क्षेत्र के इलाहीबाग निवासी शहाबुद्दीन पेशे से मिस्त्री थे। बृहस्पतिवार दोपहर वह बाइक से ट्रांसपोर्ट नगर से पैडलेगंज की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान सिक्सलेन फ्लाईओवर पर पिलर नंबर 55 के पास एक पिकअप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उन्हें अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि हादसे में शामिल दोनों वाहनों को थाने लाया गया है। पिकअप चालक को हिरासत में लिया गया है। परिजन की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा
शहाबुद्दीन परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी मौत से परिवार के सामने आजीविका का संकट खड़ा हो गया है। परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।