फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Gorakhpur will be recognized as a solar city

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में नहीं दिखेगा कूड़ा, सोलर सिटी के रूप में बनेगी गोरक्षनगरी की पहचान

Mon, 16 Oct 2023 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Oct 2023 10:38 AM IST
सार

सीएम ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखपुर महानगर को 233.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उनके समक्ष नगर निगम एवं नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन के बीच कूड़े से चारकोल बनाने का प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी हुआ।

विज्ञापन
Gorakhpur will be recognized as a solar city
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सॉलिड वेस्ट का उचित प्रबंधन न होने से लोग कूड़ा यहां-वहां फेंक देते हैं। शहर के इंट्री पॉइंट पर कूड़े के ढेर के दर्शन होते हैं। अब ऐसा प्लांट लगने जा रहा है जहां कूड़े से चारकोल और सीएनजी का उत्पादन होगा। इससे शहर में प्रवेश करते ही कूड़ा नहीं दिखेगा और बाहर से आने वाले लोगों के मन में अच्छा संदेश जाएगा। एनटीपीसी, नगर निगम और सरकारी भवनों पर सोलर पैनल भी लगवाएगा। इससे सोलर सिटी के रूप में भी गोरखपुर की पहचान बनेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को नगर निगम परिसर में आयोजित समारोह में 303 विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन गोरखपुर महानगर को 233.20 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उनके समक्ष नगर निगम एवं नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन के बीच कूड़े से चारकोल बनाने का प्लांट स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान-प्रदान भी हुआ।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: मौसम बदल गया तो विकास कार्यों को मिलने लगी रफ्तार, लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि एनटीपीसी के कूड़े से चारकोल, सीएनजी उत्पादन वाले प्लांट से नगर निगम को 25 सालों में 600 करोड़ रुपये की बचत होगी। इस रुपये का उपयोग विकास के कार्यों में होगा। 500 टन प्रतिदिन कूड़े की जरूरत वाले प्लांट से नगर निगम के साथ ही जिले की तमाम नगर पंचायतों के कूड़े का भी समुचित निस्तारण हो जाएगा। गोरखपुर साफ और सुंदर दिखेगा तो लोगों के मन में नागरिकों के प्रति सम्मान का भाव बढ़ेगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed