फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

करवा चौथ: गोरखपुर में दुकानों पर मेहंदी लगवाने के लिए भीड़, 7:57 बजे दिखेगा चांद, निर्जला व्रत रख रहीं महिलाएं

Thu, 29 Oct 2026 04:30 PM IST
अनुराग रंजन अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर
अमर उजाला डिजिटल, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Thu, 29 Oct 2026 04:30 PM IST
खास बातें

करवा चौथ पर पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रख रही हैं। व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद किया जाएगा।

विज्ञापन
Married Women Observe Nirjala Fast in gorakhpur see live updates
करवा चौथ पर मेहंदी लगवाती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

लाइव अपडेट

04:30 PM, 29-Oct-2026

करवा चौथ की कहानी

करवा चौथ की कहानी - फोटो : अमर उजाला
करवा चौथ पर करवा माता की कथा सुने या फिर पढ़ें व्रत अधूरा माना जाता है। करवा चौथ की शाम को पूजा के बाद सुहागिन महिलाएं करवा चौथ की कथा सुनती हैं। जिसमें वीरावती और उसके सात भाइयों की कथा सुनी जाती है। यह करवा चौथ की सबसे प्रचलित कथा है। करवा चौथ के व्रत का पूरा फल प्राप्त करने के लिए करवा चौथ की कहानी सुनी जाती है। नीचे पढ़ें करवा चौथ की संपूर्ण कथा और आज रात चंद्रोदय का समय।
 

करवा चौथ की पौराणिक कथा, पूजा-विधि और आज रात चांद के निकलने का समय क्या रहेगा?

03:51 PM, 29-Oct-2026

मेहंदी लगवाने के लिए भीड़

करवा चौथ पर मेहंदी लगवाती महिलाएं - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाजार में मेहंदी लगवाने के लिए दुकानों पर महिलाओं की भीड़ दिखी। महिलाएं समूह में बैठकर दोनों हाथों पर मेहंदी लगवा रही थीं। महिलाओं का कहना है कि व्यस्त दिनचर्या के कारण घर पर मेहंदी लगाने का समय नहीं मिलता। इसलिए कई महिलाओं ने पहले से ही मेहंदी लगवाने के लिए बुकिंग करवा रखी थी।

दुकानदारों के अनुसार, इस बार महिलाएं केवल जरूरत का सामान नहीं खरीद रही हैं। वे अपनी पसंद और कपड़ों से मेल खाते डिजाइन पर अधिक ध्यान दे रही हैं। यह नया रुझान बाजारों में अधिक ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। सामान्य दिनों की अपेक्षा खरीदारी में तेजी आई है।
विज्ञापन
03:47 PM, 29-Oct-2026

करवा चौथ पर चांदी के करवा और गिफ्ट आइटम्स की हुई खरीदारी

करवा चौथ को लेकर शहर के सर्राफा बाजार में दिन से लेकर रात तक रौनक देखने को मिली। कपड़ा बाजार के साथ-साथ ज्वेलरी शोरूम में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। इस बार बाजार में सबसे ज्यादा डिमांड चांदी के करवे की रही। सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव के बावजूद महिलाएं ट्रेंड के हिसाब से चांदी का करवा खरीदना पसंद कर रही हैं।



ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर ने बताया कि करवा चौथ पर इस बार चांदी के करवे की खूब डिमांड है। 15 हजार से स्टार्टिंग होने की वजह से लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही कई ऐसे लोग भी बाजार पहुंचे जो करवा चौथ के मौके पर अपनी पत्नियों को देने के लिए चांदी के गिफ्ट आइटम्स खरीद रहे हैं।

03:35 PM, 29-Oct-2026

ऐसे करें करवा चौथ का पूजन

व्रती महिलाएं सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें और भगवान गणेश, शिव, माता पार्वती व करवा माता का स्मरण कर व्रत का संकल्प लें। परंपरा के अनुसार, सूर्योदय से पहले सरगी ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत शुरू किया जाता है।

शाम को पूजा स्थल पर चौकी रखकर लाल या पीला वस्त्र बिछाएं। उस पर भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें। पूजन में रोली, अक्षत, पुष्प, धूप-दीप, फल, मिठाई, सुहाग सामग्री और जल से भरा करवा रखें। विधि-विधान से पूजन कर पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना करें। 

रात में चंद्रमा निकलने पर अर्घ्य दें और छलनी से पति का दर्शन करें। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत का पारण करें।


 
01:51 PM, 29-Oct-2026

करवा चौथ की कथा सुनेंगी महिलाएं

महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को भगवान शिव-पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करेंगी। इसके बाद करवा चौथ की कथा सुनेंगी। रात में चंद्रमा के दर्शन कर चलनी से पति का चेहरा देखेंगी और जल, दूध, रोली व चावल से चंद्रमा को अर्घ्य देंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलेंगी। मान्यता है कि श्रद्धापूर्वक व्रत और पूजन करने से दांपत्य जीवन में सुख, सौभाग्य और समृद्धि आती है।

01:36 PM, 29-Oct-2026

करवा चौथ: गोरखपुर में दुकानों पर मेहंदी लगवाने के लिए भीड़, 7:57 बजे दिखेगा चांद, निर्जला व्रत रख रहीं महिलाएं

करवा चौथ पर गोरखपुर में आज चांद रात 7:57 बजे दिखाई देगा। पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिनें निर्जला व्रत रख रही हैं। व्रत का पारण चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद किया जाएगा। इस बार करवा चौथ पर भद्रा का साया नहीं है।

गोरखनाथ मंदिर संस्कृत विद्यापीठ के वेद विभागाध्यक्ष डॉ. रंगनाथ त्रिपाठी ने बताया कि कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि रात 2:11 बजे तक रहेगी। आज वक्रतुंड संकष्टी गणेश चतुर्थी का व्रत भी रखा जा रहा है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed