{"_id":"6ae2f572067acf02d60604d8","slug":"man-arrested-in-woman-s-murder-case-after-police-encounter-shot-in-leg-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर एनकाउंटर : महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; बाइक से दिया था धक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर एनकाउंटर : महिला की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली; बाइक से दिया था धक्का
Thu, 29 Oct 2026 12:59 PM IST
अनुराग रंजन
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: अनुराग रंजन
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:59 PM IST
सार
दर्ज शिकायत के अनुसार, अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने मीरा को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से मीरा को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेलीपार क्षेत्र में महिला मीरा पांडेय की मौत के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी रवि निषाद के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में एक अन्य आरोपी लालू उर्फ कृष्णा का नाम भी सामने आया है।
25 अक्तूबर को दर्ज कराई थी शिकायत
पुलिस के अनुसार, बेलीपार थाना क्षेत्र के मलाव गांव निवासी संतोष पांडेय ने 25 अक्तूबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को वह पत्नी मीरा पांडेय के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने उनकी पत्नी को जान से मारने की नीयत से धक्का दे दिया। सड़क पर गिरने से मीरा को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान बेलीपार क्षेत्र के चंदौली बुजुर्ग निवासी रवि निषाद और लालू उर्फ कृष्णा के नाम प्रकाश में आए।
आरोपी ने पुलिस पर कर दी फायरिंग
एसपी साउथ दिनेश पूरी के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के करीब 3:20 बजे थानाध्यक्ष बेलीपार और एंटी थेफ्ट टीम को सूचना मिली कि रवि निषाद कसिहार बंधे के सायफन के पास मौजूद है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी और उसे पकड़ लिया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।