फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Mafia Sudhir Singh property worth Rs 400 crore will be confiscated in Gorakhpur

Gorakhpur News: माफिया सुधीर सिंह कर रहा था दानपत्र का खेल, 400 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

Mon, 16 Oct 2023 10:29 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Oct 2023 10:29 AM IST
सार

माफिया सुधीर सिंह पर गोरखपुर के अलावा लखनऊ में भी केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल 36 केस दर्ज हैं। शाहपुर में डकैती और लूट, कैंट में हत्या, गुलरिहा में डकैती और हत्या की कोशिश, शाहपुर में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं।

विज्ञापन
Mafia Sudhir Singh property worth Rs 400 crore will be confiscated in Gorakhpur
माफिया सुधीर सिंह।(फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंडरग्राउंड क्राइम की जड़े तलाशने में जुटी पुलिस को माफिया सुधीर सिंह की 400 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति का पता चला है। जांच में पता चला कि माफिया ने करोड़ों की संपत्ति को हड़पने के लिए दानपत्र का इस्तेमाल किया है। ऐसी 13 जमीनों के दस्तावेज पुलिस के हाथ लगे हैं, जिसका सत्यापन कर सूची तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन


पूर्व में माफिया की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया था। अब नए सिरे से ब्योरा जुटाकर पुलिस ने कार्रवाई के लिए फाइल डीएम के पास भेज दी है। डीएम से संस्तुति मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम सभी संपत्तियों को जब्त कर कुर्की की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अपराध से राजनीति की दुनिया में कदम रखकर ब्लॉक प्रमुख बना माफिया सुधीर सिंह जमीन का कारोबार करता है। बीते दिनों माफिया को जेल भिजवाने के साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके तहत उसकी 14 करोड़ की संपत्ति को जब्त कर लिया था। पुलिस ने सितंबर 2022 में दो बार में माफिया के शाहपुर इलाके में आवास समेत अन्य जगहों में स्थित संपत्ति को जब्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के एथेनॉल प्लांट में होगी अंग्रेजी व देसी शराब की बाॅटलिंग, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
 

इसी बीच पुलिस को पता चला कि उसके नाम पर कई और जमीनें हैं, जिसका रिकॉर्ड उसने राजस्व टीम की मदद से दबा दिया है। पुलिस ने जांच की तो पता चला है कि उसके नाम से 21 संपत्तियां हैं, जिसमें से आठ पैतृक हैं, जबकि 13 संपत्ति दानपत्र पर हैं। दानपत्र की संपत्ति की पुलिस ने जांच की। अब सभी संपत्तियों की सूची तैयार कर प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है। डीएम की अनुमति मिलते ही इस पर कार्रवाई कर दी जाएगी।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सभी अपराधियों के बारे में पुलिस जांच कर कार्रवाई कर रही है। गैंगस्टर एक्ट के तहत जो भी अपराध से अर्जित संपत्ति की जानकारी होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें: आज देवरिया आएंगे पूर्व सीएम अखिलेश, फतेहपुर सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

सुधीर पर दर्ज हैं 36 केस

माफिया सुधीर सिंह पर गोरखपुर के अलावा लखनऊ में भी केस दर्ज हैं। उसके खिलाफ कुल 36 केस दर्ज हैं। शाहपुर में डकैती और लूट, कैंट में हत्या, गुलरिहा में डकैती और हत्या की कोशिश, शाहपुर में गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के केस दर्ज हैं। लखनऊ के विकास नगर थाना में भी सुधीर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आपराधिक साजिश का केस दर्ज है।

इसे भी पढ़ें: सीएम आज करेंगे ज्ञान डेयरी का उद्घाटन, 300 लोगों को प्रत्यक्ष 10 हजार को अप्रत्यक्ष मिलेगा रोजगार

 

टॉप-10 बदमाश सुधीर पर पहले भी हुई है कार्रवाई

सुधीर सिंह का नाम जिले के टॉप-10 बदमाशों की सूची में शामिल है। यूपी में बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार की गई सूची में सुधीर का नाम शामिल होने के बाद पुलिस ने उसकी संपत्तियों का ब्योरा जुटाया था। इसके पहले 20 दिसंबर 2020 को तत्कालीन जिलाधिकारी के आदेश पर तहसीलदार सदर ने माफिया सुधीर के एल्युमिनियम फैक्टरी के पास स्थित मकान को जब्त किया था।

कार्रवाई की भनक पहले लग जाने से माफिया ने मकान में रखे कीमती सामान पहले ही हटा लिए थे। इसी क्रम में मकान व अन्य संपत्ति को जब्त किया गया। फिर 31 मई को कार्रवाई की गई। इसके बाद सितंबर 2022 में उसकी संपत्तियों की जानकारी होने पर कार्रवाई की गई थी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed