फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi gave instructions in meeting with officials at Gorakhnath temple gorakhpur

गोरखपुर में बोले सीएम योगी: निर्धारित मानक के अनुरूप बजाएं डीजे, सुरक्षा के हों कड़े इंतजाम

Mon, 16 Oct 2023 10:45 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 16 Oct 2023 10:45 AM IST
सार

गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों और विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की। कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जाए।

विज्ञापन
CM Yogi gave instructions in meeting with officials at Gorakhnath temple gorakhpur
गोरखपुर में सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि त्योहारों पर निर्धारित मानक के अनुरूप ही डीजे बजाया जाए। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि शोर-शराबा से किसी को परेशानी न हो। त्योहारों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन


गोरखनाथ मंदिर में सीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए की गई तैयारियों और विकास परियोजनाओं की प्रगति को लेकर चर्चा की। कहा कि शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जाए।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: गोरखपुर के एथेनॉल प्लांट में होगी अंग्रेजी व देसी शराब की बाॅटलिंग, 5 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने शहर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति जानी। अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। सीएम ने कहा कि तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक विकास कार्यों को पूरा कराएं। इसमें किसी तरह की लापरवाही न होने पाए।

बैठक में एडीजी जोन अखिल कुमार, कमिश्नर अनिल ढींगरा, आईजी रेंज जे रविंद्र, डीएम कृष्णा करुणेश, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, सीईओ गीडा अनुज मलिक, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed