{"_id":"619e3f13545f743d7a295e7f","slug":"woman-sweeper-returning-from-lucknow-protest-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: हादसे में लखनऊ प्रदर्शन से लौट रही महिला सफाईकर्मी की मौत, लोगों ने मार्ग जाम करने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: हादसे में लखनऊ प्रदर्शन से लौट रही महिला सफाईकर्मी की मौत, लोगों ने मार्ग जाम करने का किया प्रयास
Wed, 24 Nov 2021 07:03 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 24 Nov 2021 07:03 PM IST
सार
महराजगंज जिले के पनियरा थाने के नेवासपोखर की रहने वाल थी अमरावती, छावनी थाने के कवलपुर ढाबे के पास हुई दुर्घटना, संगठन के लोगों ने मार्ग जाम करने का प्रयास किया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती जिले के छावनी थानाक्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कवलपुर गांव के पास मंगलवार देर रात लखनऊ धरना-प्रदर्शन से लौट रही महिला सफाईकर्मी की सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की पहचान महराजगंज जनपद के पनियरा थानाक्षेत्र के नेवास पोखर टोला रामनगर की अगरावती के रूप में हुई।
विज्ञापन
जनपद महराजगंज के पनियरा थानाक्षेत्र से सफाईकर्मी एक बस से संगठन के नेतृत्व में लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन करने गए थे। मंगलवार को सभी लौट रहे थे। देर रात हाईवे पर कवलपुर स्थित एक ढाबे पर जलपान के लिए बस रुकी थी।
विज्ञापन
महिला सड़क पार कर दूसरे छोर से सामान लेकर लौट रही थी। इस बीच बस्ती की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना होते ही बस में सवार कर्मियों ने नारेबाजी करते हुए हाईवे जाम करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सूचना पर फोर्स के साथ पहुंचे विक्रमजोत चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्य ने शव को कब्जे में लेकर लोगों को समझा- बुझाकर शांत कराया। चौकी प्रभारी पवन कुमार मौर्य ने बताया कि सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रद्युम्न सिंह की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।