फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   woman injured in fight between two sides in land dispute at deoria

देवरिया: जमीन के विवाद में चटकी लाठियां, चले ईंट-पत्थर, एक की हालत गंभीर

Sat, 06 Nov 2021 04:53 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 06 Nov 2021 04:53 PM IST
सार

दीपावली की रात बच्चों में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हुआ, जो समझाने-बुझाने के बाद शांत हो गया। अगले दिन शुक्रवार को जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। 

विज्ञापन
woman injured in fight between two sides in land dispute at deoria
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र के चकजीवन मठियां गांव में जमीनी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में दो महिलाएं घायल हो गईं। जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसका गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चकजीवन मठियां गांव में दीपावली के अगले दिन शुक्रवार की सुबह लल्लन यादव पुत्र रामअवध और उमेश यादव पुत्र आद्या यादव के घर के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। विवाद में चले ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे में एक पक्ष से संजू देवी (40) पत्नी उमेश यादव और दूसरे पक्ष से मनभावती देवी (55) पत्नी भुल्लन यादव घायल हो गईं। घायलों को आनन - फानन इलाज के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संजू को जिला अस्पताल और गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि दीपावली की रात बच्चों में पटाखा फोड़ने को लेकर विवाद हो गया। किसी तरह मामला शांत हुआ। शुक्रवार को रस्सी लगाकर जमीन का बंटवारा किया जा रहा था। इसी बीच बात बिगड़ गई और मारपीट शुरू हो गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ देवआनंद और भलुअनी पुलिस भी पहुंच गई। मौके से पुलिस आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर थाने गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दोनों पक्ष से हत्या के प्रयास का केस दर्ज
मठियां गांव में शुक्रवार की सुबह दो सगे पट्टीदारों में मारपीट के दौरान चले लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर में दो महिलाएं घायल हो गईं, जबकि गांव में दहशत है। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के उमेश की तहरीर पर सात नामजद, कुछ अज्ञात और दूसरे पक्ष के बृजेश की तहरीर पर सात नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, बलवा सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed