फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Woman dies after falling from roof after being pushed by monkey

Gorakhpur News: बंदर के धक्का देने से छत से गिरी महिला की मौत

Sun, 28 Jul 2024 05:51 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after falling from roof after being pushed by monkey
गुलरिहा। पिपराइच क्षेत्र के जंगल छत्रधारी गांव में शुक्रवार की शाम बंदर ने महिला को छत से धक्का दे दिया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों ने मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया, जहां शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जंगल छत्रधारी गांव के टोला अजमतपुर बंगला निवासी मीरा (42) पत्नी मन्नू चौहान शुक्रवार की शाम सात बजे मकान की छत से कपड़े उतारने गई थीं। तभी अचानक एक बंदर ने उन्हें धक्का दे दिया, जिससे यह हादसा हुआ। मीरा की पांच बेटियां हैं।
विज्ञापन

तीन साल से है बंदर का आतंक
महिला को धक्का देने वाले बंदर का आतंक करीब तीन वर्षों से है। पतरका, पुरैना, सरैया, गुलरिहा और बंगला चौराहे के ग्रामीणों का कहना है कि बंदर ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली व माल ढोने वाली किसी भी गाड़ी को देखते ही चालक पर हमला कर देता है। तीन साल के भीतर वह 10-12 लोगों पर हमला कर चुका है। ग्रामीण बंदर को पकड़वाने के लिए आईजीआरएस पर भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed