{"_id":"616963063a7ce4581b58f61e","slug":"woman-died-in-durga-pandal-due-to-electrocution-at-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: दुर्गा पंडाल में पूजा करने गई थी महिला, करंट की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: दुर्गा पंडाल में पूजा करने गई थी महिला, करंट की चपेट में आने से मौत
Fri, 15 Oct 2021 04:46 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 15 Oct 2021 04:46 PM IST
सार
महिला घर के बगल में बने दुर्गा पंडाल में सुबह पूजा करने गई थी। इस दौरान नंगे तार की चपेट में आकर महिला की मौत हो गई। पंडाल में कोई और नहीं था इस वजह से घटना की जानकारी नहीं हो सकी। कुछ देर बाद पूजा करने के लिए पहुंची अन्य महिलाओं ने देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुशीनगर जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के लक्षिया देवरिया गांव में बने दुर्गा पंडाल में शुक्रवार को पूजा के दौरान एक महिला श्रद्धालु करंट की चपेट में आ गई। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, लक्षिया देवरिया गांव निवासी लालची देवी (40) पत्नी राजधारी यादव दुर्गा पूजा के अवसर पर घर के बगल में बने दुर्गा पंडाल में शुक्रवार को सुबह पूजा करने गई थी। पूजा के दौरान वह नंगे तार की चपेट में आ गई और वह तार से चिपक गई। घटना के समय कोई पंडाल में मौजूद नहीं था। बाद में कुछ अन्य महिलाएं पूजा करने पहुंचीं तो उस महिला को वहां देखा और शोर मचाया।
महिला के परिजन और गांववाले पंडाल की बिजली काटकर उसके पास पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृत महिला के भतीजे ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।