{"_id":"64a320ed4dbd31d6940bae17","slug":"withdrawal-disbursement-officers-know-the-changes-happening-on-the-gem-portal-gorakhpur-news-c-206-1-mhg1001-1196-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जेम पोर्टल पर हो रहे बदलावों को जानेँ आहरण-वितरण अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जेम पोर्टल पर हो रहे बदलावों को जानेँ आहरण-वितरण अधिकारी
विज्ञापन
- सरकारी खरीद के लिए विकसित जेम पोर्टल संबंधी प्रशिक्षण में अधिकारियों व आपूर्तिकर्ताओं को दी गई जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जेम पोर्टल पर समय-समय पर हो रहे बदलावों को आहरण-वितरण अधिकारी व विभागीय कर्मियों को जानना होगा। ऐसा कर ही वे इसके माध्यम से बेहतर ढंग से खरीद कर सकते हैं।
ये बातें धनेवा स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र में हुए जेम संबंधी प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी प्रवीण वाधवानी ने कही। उन्होंने कहा कि क्रेताओं की सुविधा को देखते हुए समय-समय पर परिवर्तन किया जा रहा है। सहायक नोडल अधिकारी आर्य श्रेष्ठ ने कहा कि जेम न सिर्फ विभागों के लिए बल्कि विक्रेताओं के लिए भी काफी सुविधाजनक है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिला विकास अधिकारी राकेश कुमार पांडेय ने कहा कि विभागीय अधिकारी प्रशिक्षण के ज्ञान से बेहतर ढंग से अपने सामग्री को क्रय व भुगतान आदि की प्रक्रिया कर सकेंगे।
मुख्य कोषाधिकारी शालीग्राम ने कहा कि सभी आहरण-वितरण अधिकारी अपने आईडी व पासवर्ड को गुप्त रखें, ताकि जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदारी में उनका दुरुपयोग न होने पाए। खरीदारी की प्रक्रिया क्रय समिति के माध्यम से ही आरंभ करें। उद्योग विभाग को इस प्रकार की कार्यशालाएं नियमित अंतराल पर कराने को कहा। उपायुक्त उद्योग अभिषेक प्रियदर्शी ने सभी का स्वागत किया और जेम के महत्व के बारे में बताया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ राय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार, जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कन्हैया यादव समेत अन्य विभागों के आहरण-वितरण अधिकारी आदि मौजूद रहे।