फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Will be able to travel on unreserved tickets in some trains from January 1

रेलवे अपडेट: एक जनवरी से कुछ ट्रेनों में अनारक्षित टिकट पर कर सकेंगे यात्रा, इस नियम का करना होगा पालन

Tue, 14 Dec 2021 10:56 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 14 Dec 2021 10:56 AM IST
सार

पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि इसके लिए यात्रियों की तरफ से मांग की जा रही थी।

विज्ञापन
Will be able to travel on unreserved tickets in some trains from January 1
भारतीय रेल। - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेलवे प्रशासन की तरफ से यात्री सुविधाओं का ध्यान रखते हुए नौ ट्रेनों के कुछ कोच में अनारक्षित टिकट पर भी यात्रा की अनुमति दी जा रही है। एक जनवरी से अनारक्षित टिकट जारी होगा, जिस पर यात्री कोविड-19 से बचाव के नियमों का पालन करते हुए यात्रा कर सकेंगे। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि इसके लिए यात्रियों की तरफ से मांग की जा रही थी।

विज्ञापन


जनसंपर्क विभाग के अनुसार एक जनवरी से यात्री 12531 गोरखपुर-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 12532 लखनऊ जं.-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस, 15009 गोरखपुर-मैलानी एक्सप्रेस, 15010 मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस,  15043 लखनऊ जं.-काठगोदाम एक्सप्रेस, 15044 काठगोदाम-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15053 छपरा-लखनऊ जं. एक्सप्रेस, 15054 लखनऊ जं.-छपरा एक्सप्रेस, 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15083 छपरा-फर्रूखाबाद एक्सप्रेस, 15084 फर्रूखाबाद-छपरा एक्सप्रेस, 15103 गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस, 15104 बनारस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15105 छपरा-नौतनवा एक्सप्रेस, 15106 नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस, 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस और 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस के रेल प्रशासन द्वारा निर्धारित कोचों में बिना आरक्षण यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन


 

नान-इंटर लॉक के चलते दो गाड़ियां तीन दिन तक निरस्त रहेंगी

गोरखपुर। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे में नॉन-इंटरलॉक कार्य किए जाने के कारण तीन दिनों तक दो रेल गाड़ियां निरस्त रहेंगी। वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि दुर्ग से 15, 17 व 22 दिसंबर को चलने वाली 18201 दुर्ग-नौतनवां एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसी तरह नौतनवां से  17, 19 व 24 दिसंबर को चलने वाली 18202 नौतनवां-दुर्ग एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

सब-वे निर्माण के चलते कई गाड़ियां निरस्त

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के सारनाथ-कादीपुर स्टेशनों के मध्य समपार संख्या 15 पर सीमित ऊंचाई के सब-वे निर्माण के लिए ब्लॉक दिए जाने के कारण 26 दिसंबर को कुछ गाड़ियां निरस्त रहेंगी। कुछ परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी सीपी चौहान ने बताया कि गाड़ी संख्या 05169/05170 बलिया-वाराणसी सिटी-बलिया विशेष गाड़ियां 26 दिसंबर को निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 01748/01749 बनारस-भटनी-बनारस गाड़ियां 26 को निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 45 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। गाड़ी संख्या 22428 आनंद विहार टर्मिनस-बलिया एक्सप्रेस 60 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।

नई दिल्ली से 25 दिसंबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 12562 नई दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग प्रयागराज-वाराणसी-औंड़िहार के बजाय परिवर्तित मार्ग प्रयागराज-जंघई-जौनपुर-औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। इसी तरह गोरखपुर से 26 दिसंबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग औंड़िहार-वाराणसी-जंघई के बजाय परिवर्तित मार्ग औंड़िहार-जौनपुर-जंघई के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed