फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Wife committed suicide for Husband stopped going to Maternal home in basti

बस्ती: पति ने मायके जाने से रोका तो पत्नी ने फंदे से लटककर दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 13 Sep 2020 02:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरपुर (बस्ती)।
अमर उजाला ब्यूरो, बहादुरपुर (बस्ती)। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Sep 2020 02:52 PM IST
विज्ञापन
Wife committed suicide for Husband stopped going to Maternal home in basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां कलवारी थाना क्षेत्र के पकड़ी छब्बर गांव में पत्नी को मायके जाने से पति ने मना किया तो पत्नी ने फंदे से लटककर जान दे दी। बता दें कि मुंबई में रहने वाले पति से उसकी मोबाइल पर बातचीत हुई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पकड़ी छब्बर निवासी संतोष की पत्नी का पांच वर्ष पहले निधन हो गया था। जिसके दो वर्ष बाद उसकी दूसरी शादी संतकबीरनगर जिले के परसा सेमरियावां की रीना से हुई। पहली पत्नी से दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन


संतोष ने पुलिस को फोन पर बताया कि रात में उसकी दूसरी पत्नी रीना का फोन आया। रीना की एक बहन मायके परसा सेमरियांवा संतकबीरनगर जा रही थी, इसलिए रीना भी बहन के साथ ही मायके जाना चाहती थी। पति ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अभी कुछ दिन पूर्व ही तो आई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
संतोष के 12 वर्षीय बेटे राज ने बताया कि प्रत्येक दिन सुबह मम्मी उसे जगाती थी। आज वह काफी देर तक नहीं आई तो वह ऊपर गया। सीढ़ी पर लगे दरवाजे के बाहर खड़े होकर काफी देर तक पुकारा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसकी सूचना उसने मुंबई में मौजूद अपने पापा संतोष को दिया।

पिता के बताए अनुसार बालक बगल के छत से कमरे के पास जाकर रोशनदान से झांका तो रीना का शव फंदे से लटकते देखा, तो प्रधान प्रतिनिधि सरोज चौधरी को सूचना दी। प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर पंहुचने के साथ ही पुलिस को सूचना दिया।


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आस-पास के लोगों की मदद से दरवाजा तोड़वाकर शव को नीचे उतारा। घटनास्थल का निरीक्षण क्षेत्राधिकारी कलवारी अनिल कुमार सिंह ने भी किया। सीओ के मुताबिक शव देखने से आत्महत्या लग रहा है। मौत का सही कारण पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed