फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   When I started tiffin service, my in-laws beat me by calling me an insult.

Gorakhpur News: टिफिन सेवा शुरू की तो ससुराल वालों ने बेइज्जती बताकर पीटा

Wed, 22 May 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 22 May 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
When I started tiffin service, my in-laws beat me by calling me an insult.

विज्ञापन



पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच



संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। शादी के बाद से विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और फिर बेटी के पालन-पोषण (गुजारे) के लिए टिफिन सेवा शुरू करने पर बेइज्जती बताकर पिटाई करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुर व अन्य ने पति को शराब पिलाकर घर में रखे जेवर भी चोरी कर लिए। पीड़िता की तहरीर पर कैंट पुलिस शीतला देवी, दुर्गेश दुबे, भांजा गोलू, अनुज, गोपाल, ब्यूटी, मंजू, किरन समेत 14 लोगों पर मारपीट, दहेज उत्पीड़न और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।



सिंघड़िया निवासी अनामिका मिश्रा ने केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि 29 अप्रैल 2017 को उनकी शादी दुर्गेश दुबे से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास शीतला देवी और अन्य लोग प्रताड़ित करने लगे। पति दुर्गेश नौकरों जैसा व्यवहार करता था, फिर भी वह चुप रहीं। बेटी के जन्म के बाद भी व्यवहार नहीं बदला और आरोपियों ने प्रताड़ना बढ़ा दी।
विज्ञापन




बेटी का खर्च चलाने के लिए टिफिन सेवा शुरू की और आसपास के कुछ घरों में खाना बनाने लगी, तो ससुराल के लोग इसे बेइज्जती बताते हुए पिटाई करने लगे। 17 मई को आरोपियों ने जेवर चोरी करके मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी देकर बेटी के साथ घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed