मौसम ने बनाया रिकॉर्ड: फरवरी के पहले सप्ताह में पांच शीत दिवस, दिन भर बनी रही गलन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। ऐसे में इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन, अभी कुछ दिनों तक लगातार सुबह के वक्त घना कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक जा सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में मंगलवार शीत दिवस (कोल्ड-डे) के रूप में दर्ज किया गया। इस तरह फरवरी के पहले सप्ताह में पिछले पांच दिन शीत दिवस (कोल्ड-डे) रहा। इससे आठ साल पहले का रिकार्ड बराबर हो गया। साल 2014 में फरवरी के पहले सप्ताह में पांच दिनों तक शीत दिवस दर्ज किया गया था।
मंगलवार को शीत दिवस होने से पूरे दिन ठिठुरन बनी रही। सुबह की शुरुआत घने कोहरे से हुई। सुबह 10 बजे तक आकाश साफ होने लगा। सूरज निकल आया, लेकिन ऊपरी वायुमंडल में धुंध छाने से थोड़ी देर बाद चटक धूप धीमी पड़ गई।
करीब 12 किलोमीटर की गति से पछुवा हवा चलने से अधिकतम तापमान 19 डिग्री चढ़ सका। न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से दोपहर में थोड़ी राहत को छोड़कर सुबह से शाम तक गलन महसूस होती रही।
सामान्य से कम रहा अधिकतम और न्यूनतम, तापमान
मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम 19.6 और न्यूनतम सामान्य सामान्य से तीन डिग्री कम 8.1 दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने कहा कि फिलहाल कोई सिस्टम नहीं बन रहा है। ऐसे में इस सप्ताह बारिश की संभावना नहीं है। लेकिन, अभी कुछ दिनों तक लगातार सुबह के वक्त घना कोहरा रहेगा। न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक जा सकता है।