फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   water level of rivers flowing in Gorakhpur increased due to rain

बाढ़ अपडेट: बारिश से गोरखपुर में बह रहीं नदियों का बढ़ा जलस्तर, इन्होंने बढ़ाई चिंता

Wed, 21 Jul 2021 07:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 21 Jul 2021 07:05 PM IST
सार

घाघरा नदी खतरे के निशान से 34 व राप्ती 41 सेंटीमीटर नीचे, गोपलापुर में हो रहे कटान को विभाग ने पायलिंग कर रोका।

विज्ञापन
water level of rivers flowing in Gorakhpur increased due to rain
गोरखपुर राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर दिखने लगा है। सभी प्रमुख नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है पर सभी खतरे के निशान से नीचे हैं। हालांकि जलस्तर बढ़ने की यही रफ्तार रही तो कल तक अधिकतर नदियां खतरे के लाल निशन को पार कर जाएंगी। बढ़ते जलस्तर के कारण कई स्थानों पर नदी कटान भी कर रही है, जिसको लेकर विभाग सजग है।

विज्ञापन


नेपाल की पहाड़ी से मैदानी इलाकों तक दो दिनों से लगातार हो रही बारिश का असर नदियों के जलस्तर पर भी पड़ने लगा है। जनपद में बहने वाली सभी प्रमुख नदियां तेजी से बढ़ रही हैं। अयोध्या में घाघरा नदी खतरे के निशान से महज 34 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं।
विज्ञापन


राप्ती नदी गोरखपुर में खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर नीचे बह रही हैं। इसके भी बढ़ने का क्रम जारी है। कई बार खतरे का निशान पार कर चुकी रोहिन नदी एक बार लाल निशान के करीब पहुंच गई है। वह खतरे के निशान से मात्र 22 सेंटीमीटर नीचे हैं। गोर्रा नदी का जलस्तर बढ़ रहा है पर पिड़रा घाट में खतरे के निशान से एक मीटर नीचे बह रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे ने बताया कि नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। विभाग पूरी तरह से सतर्क है। बंधों पर सतत निगरानी जारी है। चौरीचौरा में गोपलापुर के पास राप्ती नदी पर कटान हो रहा था, वहां पर बल्ली की पायलिंग कर कटान को रोका गया है। बांध पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed