फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Water entered houses of many localities in two and a half hours of rain

गोरखपुर का हाल: ढाई घंटे की बारिश में कई मोहल्लों के घरों में घुसा पानी, लोगों को उठानी पड़ी परेशान

Wed, 02 Aug 2023 11:24 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 02 Aug 2023 11:24 AM IST
सार

 महेवा फलमंडी, एचएन सिंह चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड, गंगानगर, रामजानकी नगर, कौशलपुरम में भी जलभराव था। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नगर निगम के कर्मचारी बारिश के बीच फील्ड में मौजूद दिखे। एक से डेढ़ घंटे बाद मोहल्लों से जलनिकासी हो गई।

विज्ञापन
Water entered houses of many localities in two and a half hours of rain
दुर्गाबाड़ी रोड पर जमा बारिश का पानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में मंगलवार दोपहर दो घंटे की बारिश में शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि, घंटे से डेढ़ घंटे में पानी निकल भी गया। अलग अलग मोहल्लों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। तेज बारिश और जलभराव लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


बुद्धनगर आरपीएम स्कूल के आसपास की गलियों, समेत शहर के सभी चौक चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रही। बुद्धनगर, दक्षिणी बेतियाहाता एवं दाउदपुर की कॉलोनिया में घरों एवं चिकित्सकों के क्लिनिक तक में बारिश का पानी घुस गया। गोपलापुर, बिलंदपुर, रुस्तमपुर इलाके में सड़कों और गलियों में जलभराव था, जिनके बीच पीठ पर बैग लटकाएं छात्र जैसे तैसे अपने घरों की ओर बढ़ रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सुरेंद्र हत्याकांड: चौरीचौरा में जिंदा जलाया था विकलांग को, शक की सुई परिवार पर
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवानबाजार, विजय चौक, घंटाघर, खूनीपुर, साहबगंज, बिछिया, दिलेजाकपुर रोड, जफर कॉलोनी, बेतियाहाता हनुमान मंदिर रोड भी जलभराव दिखा। महेवा फलमंडी, एचएन सिंह चौराहा, स्पोर्ट्स कॉलेज रोड, गंगानगर, रामजानकी नगर, कौशलपुरम में भी जलभराव था। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल के निर्देश पर नगर निगम के कर्मचारी बारिश के बीच फील्ड में मौजूद दिखे। एक से डेढ़ घंटे बाद मोहल्लों से जलनिकासी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed