फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Surendra murder case disabled burnt alive in Chaurichaura

सुरेंद्र हत्याकांड: चौरीचौरा में जिंदा जलाया था विकलांग को, परिवार पर शक की सुई

Wed, 02 Aug 2023 06:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Wed, 02 Aug 2023 06:20 PM IST
सार

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। सिर के पिछले हिस्से पर मामूली चोट है, आशंका है कि आग लगने के बाद गिरने या छटपटाने के दौरान गिरने से वह चोट आई होगी। पूछताछ में प्रधान प्रतिनिधि की कोई भूमिका सामने नहीं आने पर उसे छोड़ दिया गया है।

विज्ञापन
Surendra murder case disabled burnt alive in Chaurichaura
सुरेंद्र हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में चौरीचौरा क्षेत्र के देवीपुर गांव में सुरेंद्र यादव को जिंदा जलाने के मामले में पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जलने से ही मौत होने की पुष्टि हुई है। अब पुलिस भी मान रही है कि उसे जिंदा जलाया गया था। उसके सिर पर हमला करके चोट मारने की पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


पोस्टमार्ट रिपोर्ट आने के बाद पुलिस का मानना है कि सिर पर मामूली चोट छटपटाते वक्त गिरने से आई होगी। घटनास्थल पर मिली शराब की बोतल मिलने के बाद पुलिस का मानना था कि सुरेंद्र ने मरने से पहले शराब पी थी। उसके सबूत मिलने का दावा भी है। पोस्टमार्टम में शराब की जांच के लिए विसरा गहन जांच के लिए सुरक्षित कर लिया गया है।
विज्ञापन


उधर, सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और पड़ताल के आधार पर हत्याकांड में आरोपी बनाए गए प्रधान प्रतिनिधि लालबचन की भूमिका नहीं मिलने पर पुलिस ने मंगलवार की शाम उसे छोड़ दिया। पुलिस मंगलवार को सुबह से ही मृतक के चाचा को तलाश रही थी, मगर वह गांव में मिल नहीं रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बेटे की मौत से मां बेहाल, बोली- हमार बाबू के केहू मार देहलस...अब कइसे जीयब

शाम को उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस पूछताछ के लिए मृतक की बहन को भी साथ ले जाना चाहती थी, मगर छोटे भाई ने जाने से रोक लिया। वहीं, पुलिस जांच अब परिवार के इर्द-गिर्द और 29 लाख रुपए के लेनदेन के विवाद पर अटक गई है।

 

पुलिस का दावा है कि उसके हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश किया जाएगा। रविवार की रात एक बजे के करीब देवीपुर गांव में विकलांग सुरेंद्र यादव की जलने से मौत हो गई थीा। परिवार का आरोरप था कि प्रधान प्रतिनिधि लालबचन ने उसे जिंदा जलाकर मार दिया गया था। रात 1:30 बजे के करीब पड़ोसी से सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस जांच में पता चला कि सुरेंद्र की मौत जलने से हुई है। पुलिस को आशंका है कि शराब पिलाने के बाद उसे जिंदा जलाया गया है। हालांकि सिर के पिछले हिस्से में मामूली चोट मिली है। शरीर के अन्य किसी हिस्से या चेहरे पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।

इसे भी पढ़ें: किसने जिंदा जलाया, राज खोलेगी CCTV फुटेज और शराब की बोतल
 

दुकान से शराब लेने वाले की पहचान हुई

सुरेंद्र के शव के पास मिली शराब की बोतल पर लगे बार कोड की मदद से पुलिस दुकान तक पहुंची। अब सीसीटीवी कैमरे की मदद से शराब खरीदने वाले गांव के उस करीबी तक पहुंच गई है, जिसने सुरेंद्र को शराब पिलाई थी। पुलिस अब उस करीबी का मोबाइल लोकेशन भी चेक कर रही है। खबर है कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लग गए हैं।

एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। सिर के पिछले हिस्से पर मामूली चोट है, आशंका है कि आग लगने के बाद गिरने या छटपटाने के दौरान गिरने से वह चोट आई होगी। पूछताछ में प्रधान प्रतिनिधि की कोई भूमिका सामने नहीं आने पर उसे छोड़ दिया गया है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed