फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Wardens stand with the administration during times of crisis.

Gorakhpur News: संकट के समय प्रशासन के साथ खड़े होते हैं वार्डन

Thu, 25 Dec 2025 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Wardens stand with the administration during times of crisis.
गोरखपुर। नागरिक सुरक्षा वार्डन / स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के अंतिम सत्र के समापन समारोह का आयोजन कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा सभागार में हुआ। इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर ने कहा कि किसी भी संकट के समय नागरिक सुरक्षा के वार्डन सभी के कल्याण व सहयोग के लिए जिला प्रशासन के साथ अग्रणी भूमिका में खड़े होते हैं।
विज्ञापन

उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा सत्य प्रकाश सिंह ने प्रशिक्षण के उद्देश्य, वार्डनों के दायित्वों एवं नागरिक सुरक्षा की कार्यप्रणाली पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुसार गृह मंत्रालय के संयोजन में यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस अवसर पर डिप्टी डिवीजनल वार्डन मुर्तजा आलम, ध्यान प्रकाश तिवारी, डॉ.उमेश चंद्र श्रीवास्तव, कुमार आदर्श आनंद, चिरंजीवी सिंह रेखी, कनिष्ठ कार्यालय सहायक अनूप सिंह, वेद प्रकाश मौर्या, अभिषेक सोनकर, दीपक कुमार गुप्ता सहित अनेक अधिकारी एवं प्रशिक्षु वार्डन उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed