{"_id":"5fd5f0a5887c8d2b7378dd96","slug":"villagers-protest-on-road-due-to-man-death-in-kushianagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, चार घंटे बाद खुला जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: सड़क पर शव रखकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, चार घंटे बाद खुला जाम
Sun, 13 Dec 2020 04:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, तुर्कपट्टी (कुशीनगर)।
अमर उजाला ब्यूरो, तुर्कपट्टी (कुशीनगर)।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 13 Dec 2020 04:14 PM IST
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन व मौके पर मौजूद पुलिस तथा ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहूं गांव निवासी (65) वर्षीय शान मियां की मारपीट में घायल होने के बाद रविवार को मौत हो गई। इस बात से नाराज ग्रामीणों ने सुबह सड़क जाम कर दिया। इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक फाजिलनगर, सीओ फूलचंद कन्नौजिया व उप जिलाधिकारी तमकुही ए आर फारूकी ने घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा परिजनों को हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि छहूं गांव निवासी शान मियां के लड़के सद्दाम की बरात नौ दिसंबर को देवरिया जनपद के बघौचघाट थाना अंतर्गत ग्राम मैनुद्दीन बसडीला में गई थी। इस बरात में मुकामी गांव के ही अनिल सिंह की बोलेरो भी गयी थी।
बरात उसी दिन वापस आ गई लेकिन वापसी में विलंब होने की दशा में चालक के साथ शान मियां भी भाड़ा देने के लिए अनिल सिंह के घर गए। इस दौरान अनिल सिंह व शान मियां के बीच झड़प हो गई। धक्का- मुक्की के दौरान शान मियां नीचे गिर पड़े। सिसे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई।

जानकारी होने पर परीजन तत्काल उन्हें इलाज के लिए पहले कसया फिर गोरखपुर ले गए। परिजनों के अनुसार स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने शान मियां को घर भेज दिया। जहां रविवार की सुबह उनकी मौत हो गई।
शान मियां की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। करीब चार घंटे तक धरने पर बैठे लोगों को पुलिस द्वारा आश्वासन दिया गया। जिसके बाद धरना समाप्त किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की मांग व प्रार्थना पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।