फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Villagers clash with police who went to raid in Basti

बस्ती: दबिश देने गई पुलिस के साथ हुई झड़प, नाराज ग्रामीणों ने तोड़ा गाड़ी का शीशा

Sat, 21 Aug 2021 03:42 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Sat, 21 Aug 2021 03:42 PM IST
सार

पुलिस की पिटाई से आक्रोशित ग्रामीणों ने गाड़ी के शीशे तोड़े, गौर थाना के तरैनी गांव में रात लगभग 11 बजे की है घटना।

विज्ञापन
Villagers clash with police who went to raid in Basti
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock

विस्तार

बस्ती जिले में गौर थाना क्षेत्र के तरैनी गांव में शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे किसी विवाद के होने की सूचना पाकर गांव में दबिश देने पहुंची गौर पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। जिस पर पुलिस वालों ने महिला व बच्चों सहित कुछ लोगों की जमकर पिटाई कर दी।

विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वालों को भी दौड़ाकर पिटाई करने लगे जिस पर कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना पर गांव में कई अन्य थाने की फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


तरैनी गांव में परशुराम यादव व राजदेव यादव के बीच तांत्रिक के द्वारा झाड़-फूंक को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। जिस पर किसी ने पहले डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। लेकिन कुछ देर बाद फिर लोगों में विवाद शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद को देखते गौर थाने की पुलिस सरकारी जीप से गांव पहुंची। जहां पर महिलाओं से कहासुनी होने लगी। इस पर नाराज पुलिसकर्मियों ने कुछ लोगों की पिटाई कर दी। देखते ही देखते आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वालों पर हमला बोल दिया और कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए।

अंधेरे का फायदा उठाते हुए ईट पत्थर भी खूब फेंके गए, जिससे जीप के शीशे टूट गए। मारपीट के दौरान पुलिसकर्मी रमाशंकर यादव का नेम प्लेट व दो चश्मे ग्रामीणों के हाथ लग गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के शुभम, धर्मेंद्र, अंजनी यादव, राजेश के मोबाइल पुलिसकर्मी उठा ले गए। जबकि पुलिस की पिटाई से रंजीत (14) मुकेश (12) अंजनी (25) लालू (5) को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि तरैनी गांव में दबिश देने गए कुछ पुलिसकर्मियों के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की है। घटना की जांच की जा रही है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed