फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Vande Bharat will reach Gorakhpur from Lucknow in 4.10 hours

Gorakhpur News: 4.10 घंटे में लखनऊ से गोरखपुर पहुंचेगी वंदे भारत

Tue, 04 Jul 2023 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will reach Gorakhpur from Lucknow in 4.10 hours
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




लखनऊ। वंदे भारत एक्सप्रेस 4.10 घंटे में ही 280 किमी. की दूरी तय कर लखनऊ से गोरखपुर पहुंच जाएगी। वहां से लखनऊ पहुंचने में इसे 4.15 घंटे लगेंगे। इस रूट की अन्य ट्रेनें पांच से सात घंटे तक का समय लेती हैं। मंगलवार को ट्रेन का ट्रायल होगा। ट्रेन सुबह 10.20 लखनऊ पहुंच जाएगी और फिर शाम को गोरखपुर के लिए रवाना होगी।


पूर्वोत्तर रेलवे की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को है। यह ट्रेन गोरखपुर से सुबह 6.05 बजे चलकर 6.58 बजे बस्ती स्टेशन पहुंचेगी। यहां दो मिनट रुकने के बाद आगे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन मनकापुर स्टेशन से सुबह 7.43 बजे गुजरेगी तथा अयोध्या स्टेशन पर सुबह सवा आठ बजे पहुंचेगी, जहां दो मिनट का स्टॉपेज रहेगा। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन सुबह 10.20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। इस तरह ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ पहुंचने में सवा चार घंटे का समय लेगी।
विज्ञापन


लखनऊ से गोरखपुर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस चारबाग स्टेशन से शाम 7.15 बजे रवाना होगी। रात 9.13 बजे ट्रेन अयोध्या स्टेशन पहुंचेगी, जहां दो मिनट रुकने के बाद रात 9.46 बजे मनकापुर स्टेशन से गुजरेगी। इसके बाद ट्रेन बस्ती स्टेशन पर रात 10.30 बजे पहुंचेगी। दो मिनट बाद यहां से रवाना होकर रात 11.25 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचकर ट्रायल पूरा करेगी। इस दौरान ट्रेन 4.10 घंटे का समय लेगी। हालांकि, ट्रेन चारबाग स्टेशन से, लखनऊ जंक्शन या फिर गोमतीनगर स्टेशन होकर चलाई जाएगी, इस पर अभी संशय बना हुआ है। रेलवे कंट्रोल रूम व आरपीएफ जवानों को ट्रेन की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। सात जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed