फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Used to break the lock of the scooty in five minutes and run away with it

Gorakhpur News: पांच मिनट में तोड़ देता था स्कूटी का लॉक...लेकर हो जाता फरार

Fri, 08 Dec 2023 11:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 Dec 2023 11:07 AM IST
सार

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अपने एक रिश्तेदार के फल की दुकान पर दिन में काम करता था। इसके पहले वह लोहा चोरी कर बेचता था। पहली बार पकड़ा गया है। वह स्मैक अमरूद बाग से खरीदता था। कई बार नशे की हालत में चोरी की गाड़ी कही भी छोड़ देता था, जिसे पुलिस लावारिश में बरामद करती थी।

विज्ञापन
Used to break the lock of the scooty in five minutes and run away with it
कोतवाली थाने में चोरी के आरोप में पकड़ा गया युवक।

विस्तार

स्कूटी नई हो या पुरानी महज पांच मिनट में उसका लॉक तोड़कर चोरी करने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने बुधवार की रात गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह लॉक को तोड़ देता था और फिर आगे से उसके तार को डायरेक्ट कर चोरी कर लेता था।

विज्ञापन


बुधवार की रात उसने पांच स्कूटी चोरी की और फिर उसे तरंग क्रॉसिंग के पास अपने आवास में छिपाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके घर से चोरी की पांच स्कूटी को बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि स्मैक के लिए उसने चोरी की थी। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान नियामत चक, बबीना रोड निवासी शिवम मौर्य के रूप में हुई है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने प्रेस कांफ्रेंस कर पकड़े गए आरोपी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिवम स्मैक का आदी है। वह नशे के लिए चोरी करता है। बुधवार रात उसने अलीनगर के पास से एक-एक कर पांच स्कूटी चोरी की। एक स्कूटी मालिक को इसकी जानकारी हुई तो उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हरियाणा में सैादा: मां बोली..बेची नहीं, शादी की थी, अब फंसाना चाहती है बेटी
 

डायल 112 पर सूचना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई और तरंग क्रॉसिंग के पास एक स्कूटी से युवक को जाते देखा और पकड़ लिया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कबूल की। बताया कि उसने कुल पांच स्कूटी चोरी की है। चोरी करने के बाद पहले थोड़ी दूर पर लाकर लावारिश हाल में खड़ा करता है। फिर मौका देखकर लेकर चला जाता है।

इसे भी पढ़ें: त्योहार बीतने के 15 दिन बाद भी कम नहीं हो रही रेलवे स्टेशन की भीड़

एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी अपने एक रिश्तेदार के फल की दुकान पर दिन में काम करता था। इसके पहले वह लोहा चोरी कर बेचता था। पहली बार पकड़ा गया है। वह स्मैक अमरूद बाग से खरीदता था। कई बार नशे की हालत में चोरी की गाड़ी कही भी छोड़ देता था, जिसे पुलिस लावारिश में बरामद करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed