फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Delhi Mumbai trains jam-packed in Gorakhpur

Gorakhpur News:ठसाठस जा रहीं दिल्ली-मुंबई वाली ट्रेनें, त्योहार बीतने के 15 दिन बाद भी कम नहीं हो रही भीड़

Fri, 08 Dec 2023 11:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 08 Dec 2023 11:02 AM IST
सार

ट्रेनों में अभी भीड़ का आलम यह है कि दिल्ली और मुंबई के लिए एक सप्ताह के भीतर टिकट मिलना मुश्किल है। शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए बिहार संपर्क क्रांति में थर्ड एसी में 25 और स्लीपर में 70 वेटिंग है। सत्याग्रह एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 38 वेटिंग है। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस में स्लीपर में 99 और थर्ड एसी में 36 वेटिंग है।

विज्ञापन
Delhi Mumbai trains jam-packed in Gorakhpur
अमरनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करने के लिए धक्का मुख कर चढ़ने  का प्रयास करते यात्री।फोटो —

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा के लिए चलाई गईं अधिकांश स्पेशल ट्रेनें कोहरे व अन्य कारणों से बंद कर दी गईं हैं। इसका असर यह है कि रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। दिल्ली और मुंबई जाने वाली कोई ट्रेन ऐसी नहीं है, जिसमें आसानी से सीट मिल सके। स्टेशन पर ट्रेन पहुंचते ही यात्री दौड़ पड़ रहे हैं। लोग टुकड़े-टुकड़े में यात्रा कर रहे हैं।

विज्ञापन


दिवाली से लेकर छठ पूजा तक बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को लौटे थे। भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने अलग-अलग स्टेशनों से करीब 80 ट्रेनें चलाई थीं। नवंबर में चली अधिकांश ट्रेनें अब अपने फेरे पूरे कर चुकी हैं। नवंबर में 20 तारीख को छठ पूजा के बाद लोगों ने वापसी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


माना गया था कि 30 नवंबर तक अधिकांश भीड़ निकल जाएगी। इसीलिए दिसंबर के पहले सप्ताह तक जिन ट्रेनों का फेरा पूरा हो गया था, उन्हें आगे नहीं बढ़ाया गया। इसके अलावा कोहरे को देखते हुए 28 ट्रेनों को तीन महीने के लिए निरस्त कर दिया गया, जबकि 34 ट्रेनों का फेरा कम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: हरियाणा में सैादा: मां बोली..बेची नहीं, शादी की थी, अब फंसाना चाहती है बेटी

इन सबका असर यह हुआ कि स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ उमड़ रही है। बृहस्पतिवार को गोरखपुर से जाने वाली हर ट्रेन में एक जैसी ही हालत थी। जनरल व स्लीपर क्लास में यात्री सीट के लिए जूझ रहे थे। सबसे अधिक मारामारी दिल्ली व मुंबई जाने वाली ट्रेनों में रही।

दिल्ली-मुंबई के लिए टिकट मिलना मुश्किल
ट्रेनों में अभी भीड़ का आलम यह है कि दिल्ली और मुंबई के लिए एक सप्ताह के भीतर टिकट मिलना मुश्किल है। शुक्रवार को दिल्ली जाने के लिए बिहार संपर्क क्रांति में थर्ड एसी में 25 और स्लीपर में 70 वेटिंग है। सत्याग्रह एक्सप्रेस में थर्ड एसी में 38 वेटिंग है। कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस में स्लीपर में 99 और थर्ड एसी में 36 वेटिंग है।

इसे भी पढ़ें: दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगे सीएम योगी, इन कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा

गरीब रथ में भी थर्ड एसी में 41 वेटिंग है। मुंबई जाने वाली ट्रेनों का भी यही हाल है। गोरखपुर-एलटीटी में स्लीपर में 188 और थर्ड एसी में 148 वेटिंग चल रहा है। गोदान एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 114 और कुशीनगर एक्सप्रेस के थर्ड एसी में 266 वेटिंग है। सेकेंड एसी में 55 और फर्स्ट एसी में 15 वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed