फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   UP MLC Election Result 2022 BJP candidate Subhash Yaduvansh wins in Siddharthnagar-Basti

UP MLC Election Result 2022: सिद्धार्थनगर-बस्ती में भाजपा उम्मीदवार सुभाष यदुवंश जीते, तीन घंटे में ही आ गया परिणाम

Tue, 12 Apr 2022 02:31 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: vivek shukla Updated Tue, 12 Apr 2022 02:31 PM IST
सार

भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5167 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के संतोष यादव सन्नी को महज 887 वोट ही मिले। सुभाष यदुवंश 4280 वोट से चुनाव जीते।

विज्ञापन
UP MLC Election Result 2022 BJP candidate Subhash Yaduvansh wins in Siddharthnagar-Basti
भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर-बस्ती स्थानीय निकाय के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को जीत मिली है। उन्होंने सपा के संतोष यादव उर्फ सनी यादव को 4294 मतों से पराजित किया है।

विज्ञापन

 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मंगलवार की सुबह आठ बजे से शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में मतगणना शुरू हुई। तीनों जिलों बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के 37 बूथों की मतों की गिनती के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भाजपा प्रत्याशी सुभाष यदुवंश को विजयी घोषित किया।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के सुभाष यदुवंश को 5203 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के संतोष यादव सन्नी को महज 909 वोट ही मिले। सुभाष यदुवंश 4294 वोट से चुनाव जीते। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी राजू सैनी को 42 मतों से ही संतोष करना पड़ा। 104 मत अवैध घोषित किए गए।

चुनाव नतीजा घोषित होते हुए भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। मतगणना केंद्र के बाहर ढोल-नगाड़े बजने लगने। समर्थक पटाखे छोड़ने लगे। बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सुभाष यदुवंश को प्रमाण पत्र सौंपा।

 

मतगणना के दौरान प्रेक्षक एसपी आनंद, पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, सीडीओ डॉ.राजेश प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed