फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महराजगंज: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजों का जाना हाल

Mon, 01 Nov 2021 04:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 01 Nov 2021 04:46 PM IST
सार

जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मरीजों से बातचीत कर उनके कुशलता के बारे में पूछा। साथ ही राज्यपाल ने नवजात शिशु देख भाल इकाई में छह बेड का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
UP Governor Anandiben Patel visited in Maharajganj
महराजगंज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
महराजगंज जिला अस्पताल के जेई-एईएस वार्ड का राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेई-एईएस वार्ड में भर्ती मरीज रोशनी निवासी चेहरी टोला महलगंज के पिता राम जतन से मरीज के कुशलता के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि कब से जिला अस्पताल में मरीज को लेकर भर्ती किए हैं। राम जतन ने बताया कि छह सात दिन हुए। उन्होंने कहा कि जब बुखार हुआ तभी क्यों नहीं जिला अस्पताल में मरीज को दिखाया। रामजतन ने कहा कि तब तंत्र मंत्र के चक्कर में पडे थे। इस पर राज्यपाल ने कहा कि पढ़े लिखे होकर इसके चक्कर में मत पड़ो, बीमारी होने पर तुरंत जिला अस्पताल में इलाज कराएं। उन्होंने कहा कि गांव में और लोगों को भी यहां इलाज के बारे में जागरूक करें।


इसके बाद राज्यपाल ने इसी वार्ड में भर्ती मरीज अन्नया निवासी हैदरगंज की माता ममता से मरीज के कुशलता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुछा की बच्चे को क्या हुआ है। उसकी मां ने बताया कि सर्दी जुकाम हुआ तो जिला अस्पताल में दिखाया। इसके बाद उन्होंने मरीज अमर निवासी झरवलिया के बारे में डॉक्टर राकेश रमन से पूछताछ की। मरीज को क्या बीमारी है? ब्लड सैंपल की जांच हुई या नहीं। इसपर डॉ. राकेश रमन ने मरीज के बीमारी व जांच के बारे में जानकारी दी। 
UP Governor Anandiben Patel visited in Maharajganj
महराजगंज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
नवजात शिशु देख भाल इकाई में छह बेड का उद्घाटन
जिला अस्पताल के नवजात शिशु देख भाल इकाई में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने छह बेड का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि मरीजों को भर्ती करने में सहुलियत मिलेगी। इस वार्ड में अब कुल 26 बेड हो गए हैं। इसके अलावा तीन फोटो थेरेपी के लिए बेड का उद्घाटन हुआ है। इसके बाद उन्होंने वार्ड के इंचार्ज बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विशाल चौधरी से वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या के बारे में पूछा, जिसपर डॉक्टर द्वारा बताया गया कि कुल 35 बच्चे भर्ती हैं। राज्यपाल ने पूछा इसमें इस प्रकार के मरीजों को भर्ती किया जाता था। इसपर उन्होंने मरीजों के भर्ती होने के कटेगरी के बारे में जानकारी दी।
UP Governor Anandiben Patel visited in Maharajganj
महराजगंज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
ओपीडी से लेकर सभी वार्ड के बारे में सीएमएस से जानकारी ली
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीएमएस डॉ एके राय से हर वार्ड में बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले जिससे जिला अस्पताल अस्पताल में आने वाले मरीजों का उपचार हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
UP Governor Anandiben Patel visited in Maharajganj
महराजगंज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
चप्पे- चप्पे पर रहा पुलिस का पहरा
राज्यपाल के आगमन पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में रही। नगर तिराहे से फरेंदा रोड पर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात थी। नगर तिराहे के अलावा उद्योग तिराहे पर भी भारी पुलिस रही। यहां मुख्य सड़क पर किसी को जाने की इजाजत नहीं दी जा रही थी। राहगीरों को सर्विस लेन के रास्ते आवागमन जारी रहा। कई जगह सर्विस लेन पर भी जाम लग जा रहा था। वहीं जिला अस्पताल के मेन गेट पर पुलिस की तैनाती रही। अंदर केवल मरीजों को ही जाने की इजाजत भी। इतना ही नहीं वाहनों को भी जिला अस्पताल में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। कलेक्ट्रेट मोड पर भी पुलिस तैनाती रही। दीवानी न्यायालय, विकास भवन, एआरटीओ कार्यालयों पर जाने के लिए ज्ञान सरोवर पार्क से डीएम आवास के रास्ते एआरटीओ कार्यालय व विकास भवन या दीवानी न्यायालय पर जाने के लिए छूट दी गई थी। अपर उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने कलेक्ट्रेट का गेट बंद था। पिछे के भी गेट बंद कर दिए गए थे। 
विज्ञापन
UP Governor Anandiben Patel visited in Maharajganj
महराजगंज में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल। - फोटो : अमर उजाला।
बंदियों के लिए नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का हुआ उद्घाटन
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जिला जेल में सबसे पहले बंदियों के लिए कंप्यूटर ट्रेंनिग के लिए नवनिर्मित कंप्यूटर लैब का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रशिक्षु बंदियों से बात की और उनकी सीखने की ललक की तारीफ की। उन्होंने कहा कि यहां से सीखकर आप बाहर समाज में कुछ सकारात्मक करिए, ताकि ऐसी स्थिति दुबारा न आये। इसके बाद वे महिला बैरक में गई। महिला बैरक में राज्यपाल के द्वारा सेनेटरी वेंडिंग मशीन व इनसिनेरेटर का फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद दो महिला कैदियों द्वारा राज्यपाल को पुष्प देकर उनका स्वागत किया गया। बैरक में राज्यपाल ने महिला बंदियों के बच्चों को स्कूल बैग व किताबों के साथ गिफ्ट पैक वितरित किया। उन्होंने सभी 76 महिला बंदियों में कंबल का भी वितरण किया। उन्होंने कहा कि आप लोग यहां पूर्व में की गई गलतियों के कारण हैं। मेरा आपसे अनुरोध है दुबारा आप वो गलतियां न करें। यहां अनेक छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो बिना किसी गलती के बंद हैं। अंत में जेल अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव द्वारा राज्यपाल को रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया गया। जेल में ही महिला आयोग की सदस्य अर्चना द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर राज्यपाल का अभिनंदन किया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed