{"_id":"61e0072c0aabf9540b1a6516","slug":"up-election-2022-congress-party-released-candidates-name","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानिए डुमरियागंज से किसको मिला टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, जानिए डुमरियागंज से किसको मिला टिकट
Thu, 13 Jan 2022 04:37 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Jan 2022 04:37 PM IST
सार
कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय की पत्नी कांति पांडेय वर्ष 1995 और 2015 में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं।
विज्ञापन
कांति पांडेय
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज क्षेत्रीय विधानसभा सीट से कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय की पत्नी कांति पांडेय को कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। कांति पांडेय दो बार जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, डुमरियागंज क्षेत्र के बहेरिया गांव के कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडेय की पत्नी वर्ष 1995 और 2015 में जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई थीं। जबकि उनके पति सच्चिदानंद पांडेय वर्ष 2010 में पीस पार्टी से डुमरियागंज विधानसभा का उप चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
2012 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सच्चिदानंद पांडेय की जगह मलिक को टिकट दे दिया था। हालांकि इसके बावजूद भी सच्चिदानंद पांडेय पीस पार्टी में बने रहे। बाद में 2013 में पीस पार्टी को छोड़कर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। तभी से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे रहे।
विज्ञापन
महिलाओं को 40 प्रतिशत भागीदारी देने के क्रम में पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषित उम्मीदवारों की सूची में डुमरियागंज से कांति पांडेय को शामिल किया है। सूची जारी होते ही उनके समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोगों ने बधाई दिया है।