{"_id":"61c6e5119a7a1443c860adef","slug":"up-election-2022-amit-shah-and-jp-nadda-will-create-election-environment-in-basti-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव 2022: शाह संतकबीरनगर, जेपी नड्डा बस्ती में बनाएंगे चुनावी माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव 2022: शाह संतकबीरनगर, जेपी नड्डा बस्ती में बनाएंगे चुनावी माहौल
Sat, 25 Dec 2021 03:06 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 25 Dec 2021 03:06 PM IST
सार
दोनों नेताओं की जनसभा बस्ती मंडल में होगी। गृहमंत्री की जनसभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ आएगी। दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जनवरी को बस्ती में जनसभा करेंगे।
विज्ञापन
गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह बस्ती मंडल में चुनावी माहौल तैयार करेंगे। दोनों नेता जनसभा के माध्यम से भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाएंगे। इसके साथ ही चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी लोगों से मांगेंगे।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 31 दिसंबर को संतकबीरनगर के औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैदान में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियों की समीक्षा शुक्रवार को क्षेत्रीय महामंत्री व जनसभा के प्रभारी प्रदीप शुक्ला ने की। प्रदीप के मुताबिक आंबेडकर कॉलोनी के पास बड़ा मैदान है। पार्किंग की व्यवस्था भी है।
गृहमंत्री की जनसभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ आएगी। दूसरी तरफ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तीन जनवरी को बस्ती में जनसभा करेंगे। बस्ती में ही भाजपा की जन विश्वास यात्रा का समापन होना है। यह यात्रा गोरखपुर क्षेत्र (आजमगढ़, गोरखपुर, बस्ती मंडल के दस जिलों) के 62 विधानसभा क्षेत्रों से होकर बस्ती पहुंचेंगी। लिहाजा, भाजपा बड़ी जनसभा करने की तैयारी में है। 2017 के विधानसभा चुनाव में बस्ती मंडल से भाजपा को बड़ी जीत मिली थी। बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर में विपक्ष का सूपड़ा साफ हो गया था।