{"_id":"614c3f998ebc3efacb6bdb25","slug":"union-education-minister-dharmendra-pradhan-inaugurated-kendriya-vidyalaya-in-siddharthnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विद्यालय का किया शुभारंभ, इंटर तक के छात्रों की हो सकेगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विद्यालय का किया शुभारंभ, इंटर तक के छात्रों की हो सकेगी पढ़ाई
Thu, 23 Sep 2021 02:19 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:19 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भवन उपलब्ध हो गया है। नीति आयोग में चयनित इस जनपद के बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार यानी आज सिद्धार्थनगर में केंद्रीय विद्यालय भवन का शुभारंभ किया। इसके पूर्व आचार्य अश्वनी कुमार शुक्ल ने मंत्रोचारण के साथ मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भवन उपलब्ध हो गया है। नीति आयोग में चयनित इस जनपद के बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी। केंद्रीय विद्यालय का भवन 20 करोड़ की लागत से बना है। केंद्र की मोदी सरकार ने जनपद को केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण देकर विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है।
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन नहीं था। ऐसे में यह विद्यालय किराए के मकान में लंबे समय तक चल रहा था। किराए के भवन में सिर्फ कक्षा 10 तक की ही पढ़ाई हो रही थी। केंद्र सरकार ने सिद्धार्थनगर के लोगों को बड़ी सौगात देकर आगे की पढ़ाई का रास्ता खोल दिया है। अब भवन बन जाने से इस विद्यालय में इंटर तक के छात्रों की पढ़ाई हो सकेगी। इस सत्र से केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 और 12 की भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विद्यालय और जनपद के अन्य बच्चों को 12वीं तक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।