फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Union Education Minister Dharmendra Pradhan inaugurated Kendriya Vidyalaya in Siddharthnagar

सिद्धार्थनगर: केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय विद्यालय का किया शुभारंभ, इंटर तक के छात्रों की हो सकेगी पढ़ाई

Thu, 23 Sep 2021 02:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 23 Sep 2021 02:19 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भवन उपलब्ध हो गया है। नीति आयोग में चयनित इस जनपद के बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी।

विज्ञापन
Union Education Minister Dharmendra Pradhan inaugurated Kendriya Vidyalaya in Siddharthnagar
सिद्धार्थनगर में केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गुरुवार यानी आज सिद्धार्थनगर में केंद्रीय विद्यालय भवन का शुभारंभ किया। इसके पूर्व आचार्य अश्वनी कुमार शुक्ल ने मंत्रोचारण के साथ मंत्री का स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भवन उपलब्ध हो गया है। नीति आयोग में चयनित इस जनपद के बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्ता युक्त शिक्षा मिल सकेगी। केंद्रीय विद्यालय का भवन 20 करोड़ की लागत से बना है। केंद्र की मोदी सरकार ने जनपद को केंद्रीय विद्यालय के भवन का निर्माण देकर विद्यार्थियों के लिए एक बड़ी सौगात दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय विद्यालय का अपना भवन नहीं था। ऐसे में यह विद्यालय किराए के मकान में लंबे समय तक चल रहा था। किराए के भवन में सिर्फ कक्षा 10 तक की ही पढ़ाई हो रही थी। केंद्र सरकार ने सिद्धार्थनगर के लोगों को बड़ी सौगात देकर आगे की पढ़ाई का रास्ता खोल दिया है। अब भवन बन जाने से इस विद्यालय में इंटर तक के छात्रों की पढ़ाई हो सकेगी। इस सत्र से केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 11 और 12 की भी कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विद्यालय और जनपद के अन्य बच्चों को 12वीं तक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed